Telangana Municipal Election Results 2026: तेलंगाना नगरपालिका में BJP का जलवा, जानिए कांग्रेस और BRS का हाल
Telangana Municipal Election Results 2026 Updates: तेलंगाना नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। नगरपालिका के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और बीआरएस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है।

Telangana Municipal Election Results 2026 Updates: तेलंगाना की 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए वोटों की गिनती हो रही है। कुल 2,996 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे, नतीजे भी इसी से आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। नगररपालिका के वार्डों बीजेपी का भी जलवा कायम है।
सभी 116 नगरपालिकाओं और 7 नगर निगमों में दलीय आधार पर चुनाव कराए गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार बीआरएस को सीधे तौर पर टक्कर दे रहे हैं। वहीं, अभी एक सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
कांग्रेस ने किया अपनी जीत का दावा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने विकाराबाद जिले के कोडंगल में अपना वोट डाला था। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने करीमनगर में अपना वोट डाला था। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है, जबकि भाजपा नेता और केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने सत्ताधारी दल पर लगे आरोपों के बावजूद पार्टी की जीत की गारंटी दी है। यह परिणाम कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस के लिए एक परीक्षा की तरह है।
कांग्रेस और BRS के बीच है लड़ाई
मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस, पूर्व सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) और बीजेपी के बीच देखा जा रहा है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में दिखाया गया था, लेकिन बीआरएस और बीजेपी ने भी कई इलाकों में अच्छी चुनौती पेश की है। कुछ स्थानों पर AIMIM के उम्मीदवार भी मजबूत दिख रहे हैं।
Live updates : Telangana Municipal Election Results:
-
February 13, 2026 12:18 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
अश्वराओपेटा नगरपालिका में 17 पर जीती कांग्रेस
अश्वराओपेटा नगरपालिका के सभी वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भद्राद्री कोठागुडेम जिले में अश्वराओपेटा नगर पालिका आती है। इस नगरपालिका में (22)सीटे हैं। जानिए किस पार्टी को कितनी सीट मिली हैं।
- कांग्रेस: 17
- बीआरएस: 2
- बीजेपी: 1
- अन्य: 2
-
February 13, 2026 11:58 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
खम्मम नगरपालिका के चुनाव नतीजे
खम्मम नगरपालिका के चुनाव नतीजे सामने आ गए हैं। जानिए किस वार्ड से किस पार्टी का क्या हाल है?
- एडुलापुरम (32): कांग्रेस 8, BRS 0, BJP 0 और अन्य 2
- कल्लूरु (20): कांग्रेस 6, BRS 3, BJP 0 और अन्य 0
- मधिरा (22): कांग्रेस 10, BRS 0, BJP 0 और अन्य 1
- सत्तुपल्ली (23): कांग्रेस 6, BRS 2, BJP 0 और अन्य 0
- वायरा (20): कांग्रेस 8, BRS 0, BJP 0 और अन्य 2
-
February 13, 2026 11:28 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
मंथानी नगरपालिका के सभी वार्डों के आए नतीजे
मंथानी नगरपालिका के सभी वार्डों में परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पेद्दापल्ली जिले में मंथानी नगरपालिका आती है। जहां 13 वार्ड हैं। इनमें कांग्रेस ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की है। बीआरएस ने 1 पर जीत दर्ज की है। अन्य के खाते में भी एक सीट गई है। यहां से बीजेपी का खाता नहीं खुल पाया है।
- कांग्रेस: 11
- बीआरएस: 1
- अन्य: 1
-
February 13, 2026 11:06 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
नगरपालिकाओं के इन वार्डों में भाजपा की जीत
तेलंगाना के नगरपालिका के कई वार्डों में भाजपा को जीत मिली है। जीते हुए वार्डों के नाम सामने आए हैं, जहां से बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है। नीचे दिए गए नगरपालिकाओं के वार्डों में भाजपा की जीत का विवरण है।
- परकला: 3
- बांसवाड़ा: 3
- जिन्नाराम: 3
- चोप्पादंडी: 3
- इंद्रेशम: 2
- मेटपल्ली: 2
- अमंगल: 2
- कागजनगर: 2
- नारायणपेट' 2
- कलवाकुर्थी: 2
- नरसापुर: 2
- आत्मकुर: 2
- असवरोपेटा: 1
- अमरचिंता: 1
- भोंगिर: 1
- यादगिरिगुट्टा: 1
- थुप्रान: 1
- दुब्बाका: 1
- मेदक: 1
- कोहिर: 1
- सदाशिवपेट: 1
- मकथल: 1
- देवरकोंडा: 1
- लक्सेटिपेट: 1
- अलियाबाद: 1
- सुल्तानाबाद: 1
- इब्राहिमपटनम: 1
- मोइनाबाद: 1
- शादनगर: 1
- रायकल: 1
- कोरुटला: 1
-
February 13, 2026 10:44 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
309 वार्ड में से 168 के आए नतीजे
तेलंगाना नगरपालिका वार्ड के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। जहां 2582 में से 309 वार्ड के नतीजे सुबह 10:28 बजे तक घोषित कर दिए गए हैं। ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। 309 वार्ड में से 168 पर जीत दर्ज कर ली है। जानिए बीजेपी, बीआरएस का क्या हाल है?
- कांग्रेस: 168
- बीआरएस: 97
- बीजेपी: 25
- अन्य: 19
-
February 13, 2026 10:31 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
आसिफाबाद नगरपालिका में कांग्रेस और बीआरएस में कांटे की टक्कर
आसिफाबाद नगरपालिका में कांटे की टक्कर बनी हुई है। आसिफाबाद नगरपालिका में कुल 20 वार्ड हैं। शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी कांग्रेस और पूर्व सत्ताधारी बीआरएस (BRS) के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। जहां कांग्रेस और बीआरएस दोनों ने 3-3 वार्ड जीते हैं।
-
February 13, 2026 10:00 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
नगरपालिका के 102 वार्ड की गिनती पूरी
तेलंगाना के 2,582 नगरपालिका में 102 वार्ड की गिनती पूरी हो गई है। 102 वार्ड पर चुनाव नतीजे आ गए हैं। इनमें कांग्रेस ने 51 पर जीत दर्ज की है। बीआरएस ने 38 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। अन्य उम्मीदवारों ने सिर्फ 4 वार्ड पर जीत दर्ज की है।
- कांग्रेस: 51
- बीआरएस: 38
- भाजपा: 9
- अन्य: 4
-
February 13, 2026 9:45 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
गद्दापोथारम नगरपालिका में जीते उम्मीदवारों के नाम
गद्दापोथारम नगरपालिका में जीते उम्मीवारों की नाम सामने आए हैं। वार्ड नंबर 3 से बीआरएस उम्मीदवार मद्दुरी ममता ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 10 से महेंद्र गौड़, वार्ड नंबर 11 से जे मल्लेश वार्ड नंबर 14 से एन प्रभावती और वार्ड नंबर 16 से अशोक कुमार ने जीत दर्ज की है।
-
February 13, 2026 9:32 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
इब्राहिमपटनम के वार्ड नंबर 12 में BRS की जीत
इब्राहिमपटनम नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 में बीआरएस उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। ये वार्ड रंगारेड्डी जिले में आता है। जहां से बीआरएस के उम्मीदवार कोंडीगारी त्रिलोक कुमार को जीत मिली है।
-
February 13, 2026 9:23 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
एडुलपुरम नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस की जीत
एडुलपुरम नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार तम्मिनेनी विजया लक्ष्मी ने खम्मम जिले के एडुलापुरम नगर पालिका में वार्ड नंबर 15 से जीत हासिल की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
-
February 13, 2026 9:10 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
यदागिरिगुट्टा वार्ड नंबर 1 पर बीजेपी की जीत
यदागिरिगुट्टा नगर पालिका में वार्ड नंबर 1 पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है। यदागिरिगुट्टा नगर पालिका का वार्ड नंबर एक यादारी भुवनागिरी जिले में आता है। यहां से भाजपा उम्मीदवार बी राधा ने जीत हासिल की है।
-
February 13, 2026 8:51 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
महबूबनगर और रामागुंडम में कांग्रेस आगे
महबूबनगर निगम सीट के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे है। बीआरएस, बीजेपी और टीआरएस का खाता नहीं खुला है। रामागुंडम कॉर्पोरेशन सीट पर भी कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।
-
February 13, 2026 8:40 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
दो सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी
कॉर्पोरेशन डिवीजन (2/414) और नगर पालिका वार्ड (12/2582) के नतीजे घोषित हो गए हैं। इन दोनों जगहों पर कांग्रेस की जीत हुई है।
-
February 13, 2026 8:37 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे
तेलंगाना स्थानीय निकाय चुनाव के शुरुआती रुझान में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी की लड़ाई बीआरएस और बीजेपी के उम्मीदवारों से है।
-
February 13, 2026 8:28 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
कांग्रेस, बीआरएस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला
शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस, बीआरएस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, जबकि लगभग 15 नगरपालिकाओं और निगमों में चौ-तरफा मुकाबला होने के संकेत हैं। लगभग 13,000 उम्मीदवार 2,981 वार्डों में चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 14 वार्डों का फैसला सर्वसम्मति से हुआ और एक वार्ड में उम्मीदवार की मृत्यु के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया है।
-
February 13, 2026 8:19 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
BRS के कार्यकर्ताओं में खासा जोश
2023 के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद, बीआरएस ने ग्राम पंचायत चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। राज्य में अपनी स्थिति को पलटने के लिए नगर निगम चुनावों में महत्वपूर्ण लाभ हासिल करने के लिए बीआरएस के कार्यकर्ता काफी उत्सुक हैं।
-
February 13, 2026 8:06 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा जोश
तेलंगाना नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कांग्रेस, बीआरएस, बीजेपी और एआईएमआईएम के नेता एवं कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा जोश है। दोपहर के बाद तक चुनावी नतीजों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
-
February 13, 2026 7:35 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
त्रिकोणीय माना जा रहा मुकाबला
तेलंगाना नगर निगम चुनाव में कुल 73.01% वोटिंग हुई थी। पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों ने ज्यादा वोट डाले थे। 73.39% महिला वोटर वोट देने आईं थीं, जबकि पुरुषों का वोट प्रतिशत 72.63% रहा। ज्यादातर सीटों में मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है, जिसमें BRS, कांग्रेस और BJP शामिल हैं। तीनों पार्टियों ने चुनाव जीतने का भरोसा जताया है।