1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Thattanchavadi Bypoll Results LIVE: पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर NR कांग्रेस की जीत तय, अशोक आनंद आगे
Live now

Thattanchavadi Bypoll Results LIVE: पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर NR कांग्रेस की जीत तय, अशोक आनंद आगे

पुडुचेरी के थट्टानचावडी सीट पर हुए उपचुनाव के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से जारी है। जानें कौन जीतेगा और किसे मिलेगी हार?

थट्टानचावडी सीट पर काउंटिंग शुरू- India TV Hindi
Image Source : FILE थट्टानचावडी सीट पर काउंटिंग शुरू

पुडुचेरी के थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर हुए  उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इस सीट से AINRC उम्मीदवार (BJP और AIADMK समर्थित) अशोक आनंद, कांग्रेस के उम्मीदवार ई. विनायगम, DMK उम्मीदवार के. सेतु सेल्वम और CPI के उम्मीदवार ए.एम. सलीम के बीच मुकाबला है। इस सीट के लिए छह अक्टूबर को मतदान हुआ था और आज वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 

जानें काउंटिंग से जुड़े अपडेट्स

 

Latest India News

Live updates : पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर काउंटिंग शुरू, जानें अपडेट्स

  • 11:00 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    थट्टानचावडी में सभी चार राउंड्स की गिनती पूरी

    थट्टानचावडी में सभी चार राउंड्स की गिनती लगभग पूरी, NR कांग्रेस के अशोक आनंद को अब 13358 वोट मिले, कांग्रेस के विनायगम को अब तक 4876 वोट मिले।

  • 10:51 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    चौथे राउंड की गिनती में NR कांग्रेस के अशोक आनंद आगे

    पुडुचेरी उपचुनाव: थट्टानचावडी सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद NR कांग्रेस के अशोक आनंद करीब 7 हज़ार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

  • 10:18 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    थट्टनचावड़ी में NR कांग्रेस की जीत तय

    पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट पर NR कांग्रेस ने जीत लगभग अपने पाले में कर ली है। पार्टी के उम्मीदवार अशोक आनंद ने 4,600 वोटों की बढ़त बना रखी है। इस बढ़त के साथ थट्टनचावड़ी सीट पर मुकाबले की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है।

  • 10:12 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    पुडुचेरी में AINRC ने बनाई बढ़त

    पुडुचेरी में, सत्ताधारी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) ने थट्टानचावडी में शुरुआती बढ़त बना ली है; यहां गिनती के पहले राउंड के बाद उम्मीदवार अशोक आनंद 3,273 वोटों से आगे हैं।

  • 9:41 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    अशोक आनंद आगे

    ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के अशोक आनंद आगे चल रहे हैं 3209 (+ 1987)

  • 9:35 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    अशोक आनंद आगे चल रहे हैं

    ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के अशोक आनंद आगे चल रहे हैं 3209 (+ 1987)

  • 9:33 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    आठ टेबल पर चार राउंड में EVM के वोटों की गिनती जारी

    पुडुचेरी: थट्टानचावड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है, जिसमें आठ टेबल पर चार राउंड में EVM के वोटों की गिनती की जा रही है।