1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Thrissur Assembly Election Result 2026: त्रिशूर सीट पर कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत, जानें BJP का हाल

Thrissur Assembly Election Result 2026: त्रिशूर सीट पर कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत, जानें BJP का हाल

केरल के त्रिशूर विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इस सीट पर पद्मजा वेणुगोपाल, एलनकोड लीलाकृष्णन और राजन पल्लन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। रुझानों में LDF, UDF और BJP के बीच करीबी टक्कर देखने को मिल रही है।

Thrissur Result, Kerala Assembly Election Result, Thrissur Election Result 2026- India TV Hindi
Image Source : ECI एलनकोड लीलाकृष्णन, पद्मजा वेणुगोपाल और राजन पल्लन।

Thrissur Election Result 2026 Live Updates: केरल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4 मई को सामने आ रहे हैं। राज्य में मतदान एक चरण में 9 अप्रैल को कराया गया था। त्रिशूर विधानसभा सीट को राज्य की महत्वपूर्ण सीटों में गिना जाता है और इस सीट पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई थी। आज सुबह 8 बजे इस विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हुई थी और अब नतीजे आ गए हैं। त्रिशूर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी तीसरे नंबर पर ही आ पाई।

जानें किस पार्टी ने किसे बनाया है उम्मीदवार

त्रिशूर विधानसभा सीट के फाइनल नतीजे आ चुके हैं और कांग्रेस प्रत्याशी राजन पल्लन ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर मुख्य तौर पर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF), यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच मुकाबला था। एलडीएफ की ओर से CPI के एलनकोड लीलाकृष्णन मैदान में थे, जबकि यूडीएफ  की तरफ से कांग्रेस ने राजन पल्लन को अपना उम्मीदवार बनाया थे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पद्मजा वेणुगोपाल ताल ठोक रही थीं।

पिछले चुनावों में रहा है सीपीआई का दबदबा

बता दें कि त्रिशूर विधानसभा सीट पर पिछले 2 चुनावों से सीपीआई का दबदबा रहा है, हालांकि 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को मामूली अंतर से जीत मिली थी। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर लगातार अपना जनाधार बढ़ाया है, और ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस बार केरल विधानसभा चुनावों में लगभग 80 फीसदी वोटिंग हुई थी जो कि पिछले चुनावों से ज्यादा है।

Latest India News