1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इधर TMC के बागी सांसदों की बैठक और उधर ओम बिरला से मिलने पहुंचे ममता बनर्जी समर्थक MP कीर्ति आजाद-सागरिका घोष, निकलकर कही बड़ी बात

इधर TMC के बागी सांसदों की बैठक और उधर ओम बिरला से मिलने पहुंचे ममता बनर्जी समर्थक MP कीर्ति आजाद-सागरिका घोष, निकलकर कही बड़ी बात

दिल्ली में एक तरफ TMC के बागी नेता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर इकट्ठा हुए तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी के समर्थक पार्टी सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे।

kirti azad Sagarika ghose- India TV Hindi
Image Source : ANI कीर्ति आजाद और सागरिका घोष, लोकसभा स्पीकर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र चौधरी के घर TMC के बागी सांसदों ने बैठक की तो उधर ममता बनर्जी के समर्थक सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के घर पहुंचे। लोकसभा स्पीकर जब घर पर नहीं मिले तो कीर्ति आजाद और सागरिका घोष ने उनके ऑफिस में अपना लेटर रिसीव करा दिया। जानें ओम बिरला के घर से निकलकर दोनों नेताओं ने क्या-क्या कहा।

संविधान में अलग ग्रुप बनाने का कोई प्रावधान नहीं- कीर्ति आजाद

वहीं, TMC सांसद कीर्ति आजाद बोले, 'हमने स्पीकर को एक एप्लीकेशन दी है। हमने इसे पहले ही उनको मेल के जरिए भेज दिया था। हम उन्हें इसकी हार्ड कॉपी देने गए थे। वे वहां नहीं थे, तो हमने उनके दफ्तर से इसकी रिसीविंग ले ली। संविधान में अलग ग्रुप बनाने को लेकर कोई प्रावधान नहीं है। महाराष्ट्र का केस पिछले 5 साल से अदालत में चल रहा है। इंसाफ में देरी का मतलब है इंसाफ न मिलना।'

हमें स्पीकर पर भरोसा है कि वे संविधान के मुताबिक निष्पक्ष निर्णय लेंगे। ममता बनर्जी की पार्टी में कोई अलग गुट नहीं बनाया जा सकता है। पार्टी सिर्फ 20 सांसदों या 60 विधायकों से नहीं बनती है। यह ग्राउंड लेवल के वर्कर्स से बनती है, न कि सिर्फ इन लोगों से। ममता बनर्जी ने ही इस पार्टी को खड़ा किया है: कीर्ति आजाद

सागरिका घोष ने नैतिक जिम्मेदारी दिलाई याद

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा, 'हमने लोकसभा स्पीकर को एक लेटर दिया है कि TMC एक अखंड पार्टी है। वे लोकसभा के अंदर कोई अलग गुट नहीं बना सकते है। यह संविधान के खिलाफ है। हमने लेटर में कहा है कि जो लोग TMC को तोड़कर लोकसभा के भीतर अलग गुट बनाना चाहते हैं, वह संविधान के खिलाफ है। संविधान इसकी अनुमति नहीं देता है। यह कानून के खिलाफ है। यह आपकी नैतिक कमजोरी को दिखाता है कि जब कोई पार्टी हारती है, तो आप उस दल, उसके नेता और उस पार्टी के चुनाव चिह्न को छोड़ देते हैं, जिसके दम पर आप जीते थे।'

हमने BJP के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी- सौगत रॉय

इसके अलावा, TMC सांसद सौगत रॉय ने भूपेंद्र यादव से मिलने वाले पार्टी के बागी सांसदों पर कहा, 'अगर वे पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन लोटस के इंचार्ज BJP नेता से मिलते हैं, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। अगर वे आज स्पीकर से मिलते हैं, तो भी ठीक है। हमने BJP और NDA के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। NDA में शामिल होना अनैतिक है।'

ये भी पढ़ें- TMC के बागी खेमे में जुड़े 2 और नाम, काकोली घोष दस्तीदार का बड़ा दावा- "अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद"

Latest India News