पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, "TMC कार्यकर्ताओं को बैठकें करने की इजाज़त नहीं है।" ममता बनर्जी ने कहा, हमें पुलिस से डरा रहे हैं, पुलिस जाकर कह रही है कि गाड़ी लेकर आया हूं। बीजेपी के गोद में जो लोग खेल रहे हैं उन्हें क्या कहूं, ये सब सेटिंग कंपनी का काम है। पुलिस कह रही है सेटिंग कंपनी में नाम लिखाएं या फिर जेल पर जाएं, नहीं तो आपको अरेस्ट किया जाएगा. आपके परिवार वाले को अरेस्ट किया जाएगा। जैसा आज भी एक आदमी चला गया है।
ममता बनर्जी ने और क्या कहा
ममता ने कहा, इसका मुझे कोई दुख नहीं है, कल ही उन्होंने मुझे मैसेज दिया था कि ED ने उनके परिवार को बुलाया है। तभी मैं समझ गई थी और उन्हें सभी पदों से हटा दिया गया था। इसलिए मैं कहना चाहती हूं कि झूठ बोलकर चालाकी मत कीजिए। जिसे जाना है, वो चले जाएं। जो लोग रह जाएंगे, वही मेरा असली सेना है। 2004 में अकेली थी, 1997 साल नया तरीके से शुरू किया था तो 2026 में भी नया तरीके से शुरू कर सकती हूं।
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की चेयरपर्सन ममता बनर्जी को आज एक और बड़ा झटका लगा है। बुधवार (15 जुलाई, 2026) को उनके वफ़ादार कहे जाने वाले विधायक मदन मित्रा ने पाला बदल लिया और विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल हो गए हैं।
महुआ मोइत्रा ने क्या कहा
मदन मित्रा के TMC छोड़कर बागी TMC गुट में शामिल होने पर, ममता बनर्जी की TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "यह कोई हैरानी की बात नहीं है। कल ही ED ने उनकी पत्नी, बहुओं और बेटों को समन भेजा था। इसलिए, वह ED के समन पर गए हैं... वह ED के बुलावे पर गए हैं। तो हमें यह समझना चाहिए कि जो व्यक्ति परसों तक रिताब्रता गैंग को बुरा-भला कह रहा था, आज वह वहीं जाकर रिताब्रता के बगल में बैठ रहा है। यह सब ED के खास बुलावे पर हुआ है, इसलिए हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हम उनके अच्छे भविष्य और अच्छी सेहत की कामना करते हैं, उम्मीद है कि रिताब्रता गैंग के साथ काम करते हुए आपका समय अच्छा बीतेगा।"
कल्याण बनर्जी का बयान
मदन मित्रा के ममता बनर्जी की TMC छोड़ने और रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी TMC गुट में शामिल होने पर, ममता बनर्जी की TMC के नेता कल्याण बनर्जी ने कहा, "जो लोग MLA या MP हैं, उन्हें जो ठीक लगे वो करने दें। पश्चिम बंगाल की जनता और TMC कार्यकर्ता ममता दीदी के साथ हैं। अभी-अभी मुझे डायमंड हार्बर कोर्ट के वकीलों ने बताया है - जो TMC लीगल सेल से जुड़े हैं - कि डायमंड हार्बर के स्थानीय MLA वकीलों को कोर्ट में घुसने नहीं दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल में यही हालात हैं।"
Latest India News