1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'आज राहुल गांधी जड़ीबूटी खाकर, तैयारी करके आएंगे और हमारा मनोरंजन करेंगे', बीजेपी MP सुकांत मजूमदार ने ली चुटकी

'आज राहुल गांधी जड़ीबूटी खाकर, तैयारी करके आएंगे और हमारा मनोरंजन करेंगे', बीजेपी MP सुकांत मजूमदार ने ली चुटकी

पश्चिम बंगाल से बीजेपी के सांसद सुकांत मजूमदार ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज वह जड़ी बूटी खाकर आएंगे और हमारा मनोरंजन करेंगे।

सुकांत मजूमदार, बीजेपी सांसद- India TV Hindi
Image Source : एएनआई सुकांत मजूमदार, बीजेपी सांसद

नई दिल्ली:  अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन आज राहुल गांधी लोकसभा में बहस में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले कल आखिरी वक्त में कांग्रेस ने राहुल की जगह गौरव गोगोई को आगे कर दिया था और चर्चा की शुरुआत उन्होंने की थी। लेकिन आज राहुल गांधी चर्चा में शामिल होकर अपनी बात रखेंगे। इस बीच पश्चिम बंगाल से सांसद सुकांत मजूमदार ने राहुल को लेकर एक बयान दिया है।

राहुल गांधी को अपने ऊपर भरोसा नहीं-सुकांत मजूमदार

सुकांत मजूमदार ने कहा कि शायद राहुल गांधी को कल अपने ऊपर विश्वास नहीं था।आज जड़ी-बूटी खाकर विश्वास मिला होगा। उनके टीचर जो उन्हें पढ़ाते हैं, वो अनुपस्थित हो गए थे। आज वे(राहुल गांधी) तैयारी करके आएंगे और हमारा मनोरंजन करेंगे।

Latest India News