1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संजय राउत का खुलासा, राजनाथ सिंह और फडणवीस ने किया उद्धव को फोन, की है ये बड़ी मांग

संजय राउत का खुलासा, राजनाथ सिंह और फडणवीस ने किया उद्धव को फोन, की है ये बड़ी मांग

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने खुलासा किया है कि राजनाथ सिंह और फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को फोन किया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में वोट देने की अपील की है।

rajnath singh fadnavis udhhav thackerey sanjay raut- India TV Hindi
Image Source : PTI राजनाथ-फडणवीस ने किया उद्धव को फोन।

भारत में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी दोनों ने ही उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने जानकारी दी है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को फोन किया है। आइए जानते हैं कि इस फोन कॉल में क्या बात हुई है।

फोन पर क्या बात हुई?

संजय राउत ने जानकारी दी है कि ‘‘राजनाथ सिंह और देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को फोन किया और उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने दूसरों को भी फोन किया होगा। यह उनका काम है।’’ हालांकि, राउत ने ये नहीं बताया कि ये फोन कब किया गया था।

कब है उपराष्ट्रपति का चुनाव?

निर्वाचन आयोग की ओर से भारत के उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। चुनाव का आयोजन आगामी 9 सितंबर को किया जाएगा। NDA के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला होगा। लोकसभा में कुल 542 सांसद और राज्यसभा में कुल 240 सांसद चुनाव में वोट करेंगे। बहुमत के लिए 392 सांसदों की जरूरत होगी।

उपराष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल

  • चुनाव आयोग ‌द्वारा अधिसूचना जारी- 07 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
  • नाम-निर्देशन करने की अंतिम तारीख-21 अगस्त, 2025 (गुरुवार
  • नाम-निर्देशनों की संवीक्षा की तारीख- 22 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)
  • अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तारीख- 25 अगस्त, 2025 (सोमवार)
  • वह तारीख, जिस दिन मतदान, यदि आवश्यक हुआ, करवाया जाएगा- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
  • मतदान का समय- पूर्वा. 10.00 से अप. 05.00 बजे तक
  • वह तारीख, जिस दिन मतगणना, यदि आवश्यक हुई, करवाई जाएगी- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)

आपको बता दें कि 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने केंद्र सरकार में कार्यरत दो अतिरिक्त सचिवों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए कितने वोट जरूरी, NDA-INDIA और अन्य में कितने सांसद? यहां जानें

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

Latest India News