Vice President Election Result: उपराष्ट्रपति का चुनाव जीते सीपी राधाकृष्णन, 452 मिले वोट
Vice President Election Result: सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं। विपक्षी इंडिया अलायंस की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी को हार मिली है। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले हैं। विपक्ष के उम्मीदवार रेड्डी को 300 वोट मिले हैं।

Vice President Election Result: भारत के अगले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को चुन लिया गया है। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले हैं। बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटिंग किया था। आइए जानते हैं इस उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट हमारे इस Live Blog में...
ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA के राधाकृष्णन, INDI के सुदर्शन रेड्डी में क्या है समानता? जानकर होंगे हैरान
Live updates : Vice Presidential Election Live:
-
September 09, 2025 8:07 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
विपक्ष के उम्मीदवार ने स्वीकार की हार
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी ने हार स्वीकार कर ली है। रेड्डी ने एक पत्र लिखकर अपना बयान जारी किया है। रेड्डी ने लिखा, 'आज सांसदों ने भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में अपना फैसला सुना दिया है। मैं हमारे महान गणतंत्र की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अटूट विश्वास के साथ इस परिणाम को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ। हालांकि, परिणाम मेरे पक्ष में नहीं है, लेकिन हमारा वह बड़ा मकसद जो हमने मिलकर आगे बढ़ाने की कोशिश की थी, वह कम नहीं हुआ है। विचारधारा की लड़ाई और भी मजबूती से जारी रहेगी। मैं नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को उनके कार्यकाल की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
-
September 09, 2025 7:50 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
विपक्ष के उम्मीदवार रेड्डी को मिले 300 वोट
उपराष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।
-
September 09, 2025 7:27 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति का चुनाव जीते
सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 452 वोट मिले हैं।
-
September 09, 2025 7:24 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
781 में से 14 सांसदों ने नहीं डाला वोट
उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की घोषणा की जा रही है। 781 में से 14 सांसदों ने वोट नहीं डाले हैं।
-
September 09, 2025 7:06 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
खरगे के घर पहुंचे सुदर्शन रेड्डी
उपराष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती संसद में चल रही है। इस बीच, विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस सुदर्शन रेड्डी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे हुए हैं।
-
September 09, 2025 6:16 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
वोटों की गिनती शुरू, 13 सांसद रहे गैरहाजिर
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई। 13 सांसद गैरहाजिर रहें हैं। 450 वोट के लगभग NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को वोट मिल सकता है, जबकि सदन में NDA के 427 सांसद हैं। 300-308 के लगभग विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को वोट मिल सकता है।
-
September 09, 2025 5:02 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
वोटिंग खत्म, नतीजों का इंतजार
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। अब नतीजों का इंतजार है। कुछ ही देर में तय हो जाएगा कि कौन उपराष्ट्रपति होगा।
-
September 09, 2025 3:28 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
दोपहर 3 बजे तक 762 वोट डाले गए
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बंपर वोटिंग हुई है। 768 में से दोपहर 3 बजे तक 762 वोट डाले गए हैं।
-
September 09, 2025 2:05 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
हम सुदर्शन रेड्डी को वोट देंगे- AAP सांसद संजय सिंह
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "हमने फैसला लिया है कि हम विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को वोट देंगे। हमारे सारे सांसद और नेता बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना समर्थन देंगे और वोट करेंगे।"
-
September 09, 2025 2:05 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
INDIA गठबंधन के उम्मीदवार का पलड़ा भारी- राजद नेता मृत्युंजय तिवारी
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "उपराष्ट्रपति के चुनाव में INDIA गठबंधन के उम्मीदवार का पलड़ा भारी है...INDIA गठबंधन के उम्मीदवार उपराष्ट्रपति बनेंगे, यह निश्चित है..."
-
September 09, 2025 2:04 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
संविधान को बचाने के लिए वोट करना है- पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा,'लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना है तो आपको याद रखना पड़ेगा कि हमें संविधान को बचाने के लिए वोट करना है क्योंकि जो हश्र धनखड़ साहब, सत्यपाल और शिंदे जी का हुआ उससे बुरा आगे भी होगा..."
-
September 09, 2025 2:04 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
क्रॉस वोटिंग की कोई संभावना नहीं- भागवत कराड
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 भाजपा सांसद भागवत कराड ने कहा, "...क्रॉस वोटिंग की कोई संभावना नहीं है...हम उपराष्ट्रपति चुनाव निश्चित रूप से जीतेंगे"
-
September 09, 2025 2:03 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
इंजीनियर रशीद ने भी डाला वोट
जेल में बंद बारामूला सांसद शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में वोट डालने के बाद बाहर निकले।
-
September 09, 2025 2:03 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव में अच्छे बहुमत से जीतेंगे-प्रफुल्ल पटेल
एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव में अच्छे बहुमत से जीतेंगे...पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है..."
-
September 09, 2025 1:15 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
शशि थरूर नेउपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
-
September 09, 2025 12:48 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
राधाकृष्णन के गृह जिले में लोगों ने उनके लिए प्रार्थना की
तमिलनाडु के तिरुप्पुर में एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के गृहनगर में लोगों ने उनके लिए प्रार्थना की। उन्होंने पटाखे भी फोड़े और खाने-पीने के स्टॉल लगाए।
-
September 09, 2025 12:48 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
अमित शाह संसद भवन पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।
-
September 09, 2025 12:47 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
एनडीए एकजुट है- चिराग पासवान
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "एनडीए एकजुट है और हम एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के समर्थन में खड़े हैं। कई विपक्षी सांसदों ने भी एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन पर भरोसा जताया है... अगर वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे, तो एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे..."
-
September 09, 2025 12:47 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीतेंगे- सिंधिया
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "हमें विश्वास है कि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीतेंगे"
-
September 09, 2025 12:46 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
हम अच्छे अंतर से जीतेंगे- प्रताप चंद्र सारंगी
उपराष्ट्रपति चुनाव पर भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा, "पार्टी ने इस चुनाव को बहुत गंभीरता से लिया है। हम पूरी तैयारी के साथ जा रहे हैं। हम अच्छे अंतर से जीतेंगे।"
-
September 09, 2025 12:46 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
परंपराओं और मर्यादा की रक्षा की लड़ाई- सुरजेवाला
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "कांग्रेस और पूरे विपक्ष के सांसदों के लिए यह संविधान की परंपराओं और मर्यादा की रक्षा की लड़ाई है। हमारे लिए यह लड़ाई सिर्फ वोट डालने तक सीमित नहीं है। यह संसद की मर्यादा, परंपराओं, मूल्यों और मापदंडों को बचाने की लड़ाई है..."
-
September 09, 2025 12:07 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
INDIA ब्लॉक मिलकर चुनाव लड़ेगा- डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "...INDIA ब्लॉक मिलकर चुनाव लड़ेगा। हमने अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने का अनुरोध किया है। INDIA ब्लॉक और विपक्षी दल एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ वोट करेंगे..."
-
September 09, 2025 11:47 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
उपसभापति हरिवंश नारायण ने वोट डाला
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
-
September 09, 2025 11:46 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
गडकरी खरगे ने वोट डाला
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।
-
September 09, 2025 11:44 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राहुल गांधी संसद भवन पहुंचे
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।
-
September 09, 2025 11:42 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
जेपी नड्डा संसद भवन पहुंचे
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।
-
September 09, 2025 11:42 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
NDA द्वारा नामित उम्मीदवार बहुत ही शालीन हैं- अनुराग ठाकुर
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "परिणामों का इंतज़ार कीजिए। भाजपा-NDA द्वारा नामित उम्मीदवार बहुत ही शालीन हैं, उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। देश को नया उपराष्ट्रपति और राज्यसभा को नया सभापति मिलेगा..."
-
September 09, 2025 11:41 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
शशि थरूर संसद भवन पहुंचे
कांग्रेस सांसद शशि थरूर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।
-
September 09, 2025 11:41 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
NDA चुनाव जीतेगी- अर्जुन राम मेघवाल
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "NDA चुनाव जीतेगी..."
-
September 09, 2025 11:16 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
राजनाथ सिंह ने डाला अपना वोट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
-
September 09, 2025 11:09 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सरबजीत और अमृतपाल ने किया उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार
निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया।
-
September 09, 2025 11:09 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंचीं सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंचीं।
-
September 09, 2025 10:53 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
कांग्रेस ने साधा जगन मोहन पर निशाना
कांग्रेस ने मंगलवार को वाईएसआरसीपी अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन का समर्थन करने के लिए निशाना साधा और उन पर लोकतांत्रिक ताकतों के साथ खड़े न होने का आरोप लगाया।
-
September 09, 2025 10:50 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
NDA की विजय सुनिश्चित- शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "NDA की विजय सुनिश्चित है। सीपी राधाकृष्णन नए उपराष्ट्रपति होंगे।"
-
September 09, 2025 10:49 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
हम चुनाव जीतने जा रहे हैं- बी. सुदर्शन रेड्डी
INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, "...मुझे पूरा विश्वास है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं...मैं केवल लोगों की अंतरात्मा की आवाज को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी..."
-
September 09, 2025 10:49 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
नैतिक तौर से जीत हमारी है- कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, "....हमारे लिए आज बहुत अहम दिन और अहम मौका है। एक दक्षिण का इंसान जिन्होंने जज होते हुए बहुत महत्वपूर्ण फैसले लिए और जिन्होंने तेलंगाना के लिए अपने जानबाजी लगाई और बहुत ऊंचाई तक पहुंचे वैसे इंसान को BRS वोट नहीं देगी कितनी शर्म की बात है। ये मतदान दे चाहिए नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आज ये नाटक करे हैं कि वो वोट नहीं करेंगे। हमारे सारे सांसद और नेता वोट करने जा रहे हैं हार-जीत अलग चीज है लेकिन नैतिक तौर से जीत हमारी है।"
-
September 09, 2025 10:49 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
एचडी देवेगौड़ा वोट डालने पहुंचे
पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा में जेडीएस सांसद एचडी देवेगौड़ा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंचे।
-
September 09, 2025 10:48 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सीएम रेवेंथ रेड्डी ने बैठक की
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान से पहले तेलंगाना के सीएम रेवेंथ रेड्डी ने राज्य के कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की।
-
September 09, 2025 10:48 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
हमारा समर्थन बी. सुदर्शन रेड्डी को- तेजस्वी
उपराष्ट्रपति चुनाव पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...हमारा पूरा समर्थन बी. सुदर्शन रेड्डी साहब को है।"
-
September 09, 2025 10:46 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
दो सांसदों ने किया बहिष्कार
निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 का बहिष्कार करेंगे
-
September 09, 2025 10:19 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
जीत का नंबर हमारे पक्ष में आएगा- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "...पूरा देश जानता है कि भाजपा इस्तेमाली पार्टी है। पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो...जीत का नंबर हमारे पक्ष में आएगा..."
-
September 09, 2025 10:15 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
जगदीप धनखड़ साहब कहां हैं?- सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "जगदीप धनखड़ साहब कहां हैं किसी को मालूम नहीं है उनका कोई बयान नहीं आया वो दिखाई नहीं दिए...जो पर्दा डाला गया वो बहुत चौंकाने वाला है। उन्होंने हर बात बहुत मजबूती से रखा लेकिन क्या कारण है कि वह चुप हो गए और गायब हो गए। सच्चाई सामने नहीं आ पाई...आज चुनाव है और हमारे INDI गठबंधन को अच्छा समर्थन मिलेगा और उम्मीद करते हैं कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे.."
-
September 09, 2025 10:15 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
बी. सुदर्शन रेड्डी को चुना जाएगा- प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, "... मुझे विश्वास है कि उपराष्ट्रपति पद पर बी. सुदर्शन रेड्डी को चुना जाएगा।"
-
September 09, 2025 10:15 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
कोई संदेह ही नहीं है- अरुण भारती
LJP(रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा, "कोई संदेह ही नहीं है। NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन जी चुनाव जीत जाएंगे...एक बड़े अंतर से हमारे उम्मीदवार जीतेंगे...
-
September 09, 2025 10:14 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
मतदान एक औपचारिकता है- मनन कुमार मिश्रा
राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "परिणाम स्पष्ट है, सीपी राधाकृष्णन जीतेंगे। मतदान एक औपचारिकता है...मुझे नहीं लगता कि उनसे ज़्यादा बुद्धिमान और सुलझा हुआ कोई उम्मीदवार है...मुझे नहीं लगता कि एक भी (NDA) सांसद पार्टी लाइन से हटकर वोट देगा..."
-
September 09, 2025 10:14 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
मनोज तिवारी ने क्या कहा?
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "आज वोटिंग है...और हमारा विश्वास है कि सी.पी. राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति बनेंगे।"
-
September 09, 2025 10:12 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
पूरी गारंटी है कि हमारे उम्मीदवार उपराष्ट्रपति बनेंगे
LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "हमें पूरा यकीन है और इसकी पूरी गारंटी है कि हमारा उम्मीदवार उपराष्ट्रपति बनेंगे...सी.पी. राधाकृष्णन का अब तक का काम बहुत प्रभावशाली रहा है..."
-
September 09, 2025 10:12 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
अन्य सांसद भी राधाकृष्णन को वोट करेंगे
भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने कहा, "NDA सांसदों के वोटों के अलावा, अन्य सांसद भी NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में वोट करेंगे। INDI गठबंधन के कई सांसद चाहते हैं कि NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुना जाए..."
-
September 09, 2025 10:11 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने पहला वोट डाला
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट किया है।
-
September 09, 2025 10:09 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
भारी मतों से जीतेंगे सी.पी. राधाकृष्णन
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "...हम सभी सी.पी. राधाकृष्णन को वोट देने जा रहे हैं भारी मतों के अंतर से NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन जीतने जा रहे हैं..."
-
September 09, 2025 10:08 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
हम चुनाव ज़रूर जीतेंगे- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "हम चुनाव ज़रूर जीतेंगे...छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में नक्सलवाद एक बड़ी समस्या थी और विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के एक फैसले की वजह से वहां काफी समस्याएं पैदा हो गईं..."
-
September 09, 2025 10:08 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सी.पी. राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे- जी किशन रेड्डी
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, "आज भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होगा और उसमें सी.पी. राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे।'
-
September 09, 2025 10:08 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
हमें भारी बहुमत मिलेगा- सांसद संजय कुमार झा
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "100% हमें विश्वास है कि हमें भारी बहुमत मिलेगा। महागठबंधन के लोग भी बहुत सारे हैं जो हमें सहयोग करने जा रहे हैं।"
-
September 09, 2025 10:07 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
प्रमाणिक, निर्णायक प्रभावी जीत होगी- रविशंकर प्रसाद
उपराष्ट्रपति चुनाव पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "...हम उत्साह के साथ वोट देने जा रहे हैं। प्रमाणिक, निर्णायक प्रभावी जीत होगी..."
-
September 09, 2025 10:06 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
NDA के उम्मीदवार को भारी बहुमत मिलेगा- प्रवीण खंडेलवाल
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने वाला है। NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को भारी बहुमत मिलेगा और वह जीतेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व पूरा NDA एकजूट होकर मतदान करेगा।"
-
September 09, 2025 10:04 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
पीएम मोदी मतदान के लिए पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे। उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान कुछ ही देर में शुरू होगा। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी दल INDI गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से होगा। मतगणना बाद में होगी।
-
September 09, 2025 9:55 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
कांग्रेस खून की राजनीति कर रही है- निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "क्या उन्होंने (विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी) नक्सलवाद को बचाकर संविधान को बचाया?... हम सबने छत्तीसगढ़ में दुर्दशा देखी... कांग्रेस खून की राजनीति कर रही है... हम चुनाव 100 फीसदी जीतेंगे।"
-
September 09, 2025 9:30 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में- अनुराग ठाकुर
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "...संख्या एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में है..."
-
September 09, 2025 9:22 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
एनडीए जीतेगा- लवली आनंद
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर जेडी(यू) सांसद लवली आनंद ने कहा, "एनडीए जीतेगा... उनसे बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं है... हम एनडीए उम्मीदवार को वोट देंगे; सभी एकजुट हैं। वह जीतेंगे..."
-
September 09, 2025 9:22 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
हम भारी बहुमत से जीतेंगे- प्रह्लाद जोशी
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "अगर कांग्रेस समझदारी से चुनाव करने का ईमानदार फैसला ले रही है, तो उनका उम्मीदवार बड़ी संख्या में मतों से हारेगा। अगर किसी को समझदारी से फैसला लेना है, तो उन्हें वोट नहीं दिया जा सकता। कांग्रेस पार्टी के भीतर अपने उम्मीदवार को लेकर गंभीर असंतोष है... हमें पूरा विश्वास है कि हम भारी बहुमत से जीतेंगे।"
-
September 09, 2025 9:21 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राम मोहन नायडू और संजय कुमार झा बने राधाकृष्णन के पोलिंग एजेंट
एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाले मतदान और मतगणना के लिए केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू और जेडीयू सांसद संजय कुमार झा को अपना पोलिंग एजेंट नामित किया है।
-
September 09, 2025 9:18 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
हम संख्या बल से अधिक वोटों से जीत रहे हैं- भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा, "हमें 100% विश्वास है कि हमारा एनडीए उम्मीदवार यह चुनाव जीत रहा है। हमारे पास संख्या बल है, लेकिन हम उससे भी अधिक संख्या बल के साथ जीतेंगे। हमारे अनुमान के अनुसार, हम अपनी संख्या बल से अधिक वोटों से जीत रहे हैं।"
-
September 09, 2025 9:15 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राज्यसभा और लोकसभा में हमारे सांसदों की संख्या 422 से ज़्यादा- भाजपा सांसद
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा सांसद बिभु प्रसाद तराई का कहना है, "हमारे उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को जीतना ही होगा। इसमें कोई संदेह नहीं है, क्योंकि राज्यसभा और लोकसभा में हमारे सांसदों की संख्या 422 से ज़्यादा है। ज़रूरी संख्या सिर्फ़ 394 है। इसलिए, हमें अन्य पार्टियों से भी ज़्यादा वोट मिलने की उम्मीद है। संभावना है कि हमारे उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग हो..."
-
September 09, 2025 9:05 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
भारतीय राष्ट्रवाद की एक बड़ी जीत होगी- सी.पी. राधाकृष्णन
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, "चुनाव हो रहे हैं। यह भारतीय राष्ट्रवाद की एक बड़ी जीत होगी। हम सब एक हैं, हम एक रहेंगे और हम चाहते हैं कि भारत 'विकसित भारत' बने..."
-
September 09, 2025 9:04 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
ये चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण- थरूर
उपराष्ट्रपति चुनाव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हम सब पहुंच गए हैं और वोट करने वाले हैं। ये चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।"
-
September 09, 2025 9:03 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सी.पी. राधाकृष्णन 100% जीतेंगे- भाजपा नेता रामभाई मोकारिया
दिल्ली के उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 पर भाजपा नेता रामभाई मोकारिया ने कहा, "उम्मीदे बहुत बड़ी हैं हमारे उम्मीदवार जीत जाएंगे। बैलेट पेपर में वह नंबर दो पर हैं, सी.पी. राधाकृष्णन 100% जीतेंगे। 10 बजे का समय है फिर हम वोटिंग करेंगे। हम सब भारी बहुमत से उन्हें जीताएंगे....विपक्ष दल के लोग का कुछ होने वाला नहीं है..."
-
September 09, 2025 9:01 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
किरण रिजिजू के आवास पर पहुंचे सांसद
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति और एनडीए के अन्य सांसद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के आवास पर पहुंचे। संसद भवन में सुबह 10 बजे मतदान शुरू होगा।
-
September 09, 2025 9:01 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सीपी राधाकृष्णन जरूर जीतेंगे- सांसद अनंत नायक
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा सांसद अनंत नायक ने कहा, "आज चुनाव में एनडीए के पास संख्या ज़्यादा है। हम जरूर जीतेंगे और देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जरूर बनेंगे।"
-
September 09, 2025 9:00 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सीपी राधाकृष्णन ने मंदिर में पूजा-अर्चना की
एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आज सुबह लोधी रोड स्थित श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
-
September 09, 2025 8:54 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान और मतगणना एक ही दिन
राज्यसभा चुनाव की तरह उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भी मतदान और मतगणना एक ही दिन होती है। अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम इस मतदान प्रणाली को पंजीकृत करने के लिए डिज़ाइन नहीं की गई हैं। ईवीएम मत संग्रहक होती हैं और आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत मशीन को वरीयता के आधार पर मतों की गणना करनी होगी और इसके लिए एक बिलकुल अलग तकनीक की आवश्यकता पड़ेगी।
-
September 09, 2025 8:33 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
क्या है EVM न इस्तेमाल होने की वजह?
इसकी वजह यह है कि ये मशीन लोकसभा और विधानसभाओं जैसे प्रत्यक्ष चुनावों में मत संग्रहक के तौर पर काम करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं, जिसमें मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार के नाम के सामने वाला बटन दबाते हैं और सबसे ज़्यादा वोट पाने वाले को निर्वाचित घोषित कर दिया जाता है।
-
September 09, 2025 8:32 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
ईवीएम का इस्तेमाल राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों में नहीं
अब तक पांच लोकसभा चुनाव और 130 से अधिक विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल की जा चुकीं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यसभा और राज्य विधान परिषद चुनावों में नहीं किया जा सकता।
-
September 09, 2025 8:12 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र सदन से रवाना हुए राधाकृष्णन
NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन दिल्ली में महाराष्ट्र सदन से रवाना हुए। उपराष्ट्रपति पद के लिए आज चुनाव होंगे। एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी दल INDI गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से होगा। मतगणना बाद में होगी।
-
September 09, 2025 7:58 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
ये चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण हैं: शशि थरूर
उपराष्ट्रपति चुनाव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में कहा, 'हम सब पहुंच गए हैं और वोट करने वाले हैं। ये चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।'
-
September 09, 2025 7:45 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति बनेंगे- एसपी सिंह बघेल
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा- "दोनों उम्मीदवार और उनके समर्थक तैयार हैं। एनडीए के पास ज़्यादा वोट हैं और राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति बनेंगे। हम उनके पक्ष में वोट देंगे और एनडीए जीतेगा। हम उन्हें बधाई देंगे और वो सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाएंगे। शाम तक सब साफ हो जाएगा।"
-
September 09, 2025 7:44 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
कहां होगी वोटिंग?
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने जानकारी दी है कि देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में होगा।
-
September 09, 2025 7:17 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सुदर्शन रेड्डी ने सांसदों से की अपील
सुदर्शन रेड्डी ने रविवार को सांसदों से अपील की कि वे पार्टी के प्रति निष्ठा को अपने चयन का आधार न बनने दें और उन्हें इस पद के लिए जिताकर यह सुनिश्चित करें कि राज्यसभा लोकतंत्र के एक सच्चे मंदिर के रूप में स्थापित हो।
-
September 09, 2025 7:13 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सुदर्शन रेड्डी कौन हैं?
विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं और गोवा के लोकायुक्त रहे हैं। वह हैदराबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय माध्यस्थम् एवं मध्यस्थता केंद्र के न्यासी बोर्ड के सदस्य भी हैं। रेड्डी जुलाई 2011 में शीर्ष अदालत से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने एक फैसले में, नक्सलियों से लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गठित सलवा जुडूम को असंवैधानिक घोषित कर दिया था।
-
September 09, 2025 7:13 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सीपी राधाकृष्णन कौन हैं?
उपराष्ट्रपति पद के राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन तमिलनाडु की एक प्रमुख ओबीसी जाति गौंडर से आते हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि से हैं। राधाकृष्णन को 2023 में झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था और फिर जुलाई 2024 में महाराष्ट्र स्थानांतरित कर दिया गया था। वह 1998 में कोयंबटूर से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए और 1999 में वह फिर से इस सीट से लोकसभा के लिए चुने गए।
-
September 09, 2025 7:06 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
ओवैसी ने किया विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन
असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी एआईएमआईएम ने चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है।
-
September 09, 2025 7:06 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
एनडीए ने भी की मॉक वोटिंग
एनडीए ने भी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए अपने सांसदों की बैठक की। सदस्यों ने ‘मॉक’ मतदान में भी भाग लिया।
-
September 09, 2025 7:03 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
विपक्ष के सांसदों ने ‘मॉक’ वोटिंग में हिस्सा लिया
चुनाव से एक दिन पहले, विपक्ष के सांसदों ने बैठक की और ‘मॉक’ वोटिंग में हिस्सा लिया ताकि मंगलवार को मतदान के बाद उनका एक-एक वोट वैध करार हो। विपक्षी सांसदों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका वोट बर्बाद न हो।
-
September 09, 2025 7:01 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
चुनाव का बहिष्कार करेगा शिरोमणि अकाली दल
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सोमवार शाम कहा कि वह पंजाब में आई बाढ़ के मद्देनजर मंगलवार को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार करेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से पार्टी की एकमात्र सांसद हैं।
-
September 09, 2025 6:59 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
इन दो दलों ने किया चुनाव से किनारा
उपराष्ट्रपति चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और बीजू जनता दल (बीजद) ने भाग न लेने का फैसला किया है।
-
September 09, 2025 6:59 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सुदर्शन रेड्डी को मिला इन दो सांसदों का समर्थन
सांसद हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी से मुलाकात की और चुनाव के लिए उन्हें अपना समर्थन दिया है।
-
September 09, 2025 6:59 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
किसका पलड़ा है भारी?
विभिन्न दलों द्वारा दिए गए समर्थन को आधार बनाकर आंकड़ों के लिहाज से देखें तो एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का पलड़ा भारी है।
-
September 09, 2025 6:45 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
क्यों हो रहे हैं चुनाव?
संसद के मानसून सत्र के दौरान जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका कार्यकाल दो साल बचा हुआ था। इनके इस्तीफे के कारण यह चुनाव हो रहा है।
-
September 09, 2025 6:44 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इस बार दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं। सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं जबकि सुदर्शन रेड्डी तेलंगाना से हैं।
-
September 09, 2025 6:43 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
लोकसभा के कितने सांसद वोटिंग करेंगे
उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए, निर्वाचक मंडल में लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में एक सीट रिक्त है) शामिल हैं। निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य (वर्तमान में 781) हैं।
-
September 09, 2025 6:43 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राज्यसभा के कितने सांसद वोटिंग करेंगे
देश के 17वें उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए, निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में पांच सीटें रिक्त हैं), तथा 12 मनोनीत सदस्य हैं।
-
September 09, 2025 6:37 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
नतीजे कब आएंगे।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई वोटिंग के नतीजे मंगलवार देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है।
-
September 09, 2025 6:36 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
वोटिंग कब शुरू होगी?
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान मंगलवार 9 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा।
-
September 09, 2025 6:36 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सीपी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी में मुकाबला
लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मंगलवार को तय करेंगे कि सीपी राधाकृष्णन और बी.सुदर्शन रेड्डी में से देश का अगला उप राष्ट्रपति कौन होगा।