शुभेंदु अधिकारी 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ, विजय पर सस्पेंस बरकरार, अब तक 116 विधायकों का समर्थन मिला
Bengal CM LIVE: पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी को BJP विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। इस बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन माझी सह-पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

शुभेंदु अधिकारी का पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री बनना तय हो चुका है। वह शनिवार को दोपहर 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि, तमिलनाडु में टीवीके के सरकार बनाने पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। विजय ने राज्यपाल के पास 116 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है। बहुमत साबित करने के लिए उन्हें दो और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। केरल में भी सीएम के नाम को लेकर स्थिति साफ नहीं है। केसी वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे चल रहा है।
कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम पद के शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया। 9 मई को सुबह 11 बजे नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन माझी सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। दोनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायकों का मन टटोला और फिर इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया। विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद शुभेंदु अधिकारी ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
बीजेपी ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी की है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। साथ ही, 20 राज्यों के सीएम भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद CM पद की रेस में कौन-कौन है? यहां देखिए टॉप-5 नेताओं की लिस्ट
Live updates : West Bengal CM Announcement
-
May 08, 2026 7:45 PM (IST) Posted by Shakti Singh
शनिवार को 11 बजे शपथ लेंगे विजय
टीवीके नेता विजय ने 121 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। इसके साथ ही तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का रास्ता भी साफ हो गया है। विजय शनिवार को दोपहर 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
-
May 08, 2026 6:37 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
विजय ने तैयार किया 121 विधायकों के समर्थन का पत्र
विजय ने 121 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपने के लिए तैयार किया है। इस लेटर में-
- विजय की पार्टी के 107 MLA
- कांग्रेस 5
- CPM 2
- CPI 2
- VCK 2
- IUML 2
- और AMMK के 1 विधायक के समर्थन की बात कही गई है।
-
May 08, 2026 5:47 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
आधुनिक भारत के चाणक्य हैं अमित शाह- शुभेंदु अधिकारी
सीएम पद के लिए चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के नेताओं का धन्यवाद दिया। उन्होंने अमित शाह को आधुनिक राजनीतिक का चाणक्य बताया। इस दौरान उन्होंने मंच पीएम मोदी के लिए जिंदाबाद के नारे भी लगवाए।
-
May 08, 2026 5:34 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
'9 जिलों में दीदी का खाता भी नहीं खुला'
अमित शाह ने कहा, 23 जिलों में से 9 जिले ऐसे हैं जहां दीदी का खाता भी नहीं खुला है। सूपड़ा साफ हो चुका है। मैंने ऐसा प्रचंड जनादेश कभी देखा नहीं क्योंकि सरकार काम करती है तो जनादेश मिलता है लेकिन जहां विपक्षी दल में है और विरोधी दल के नेता को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है वहां पर सत्ताधारी दल का 9 जिलों में शून्य वोट ये केवल जनता और ईश्वर की कृपा है।
-
May 08, 2026 5:28 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
शाह ने कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर को किया याद
अमित शाह ने कवि गुरु रवींद्र नाथ टौगोर को याद करते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत के बाद हमें कवि गुरु की ये पंक्तियां सच होती हुई दिखाई पड़ रही है- ‘चित्त जेथा भयशून्य, उच्च जेथा शिर – जहां मन भय मुक्त हो और सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। ऐसे बंगाल का रास्ता आज प्रशस्त हो चुका है।
-
May 08, 2026 5:22 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
बंगाल में 207 विधायकों को देखकर मन खुश हो गया- शाह
अमित शाह ने कहा, ''बंगाल में बीजेपी के 207 विधायकों को देखकर मन खुश हो गया। बॉर्डर को अब अभेद्य किला बना देंगे। सोना बांग्ला बनाएंगे।'' शाह ने भवानीपुर की जनता का विशेष आभार व्यक्त किया, जहां शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़े अंतर से हराया है।
-
May 08, 2026 5:18 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
बंगाल में TMC ने क्रूर हिंसा की- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जिस प्रकार का माहौल कम्युनिस्ट के समय से यहां पर बनाया जाता था ममता बनर्जी ने इसे और गहरे तरीके से भय में परिवर्तित किया। वहां की मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी सैकड़ों उदाहरण हिंसा के उसके बीच में भाजपा और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर बंगाल की जनता ने हमें जो प्रचंड विजय दी है इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं। पार्टी की ओर से ये भी कहना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं हम पूरा प्रयास करेंगे कि आपके विश्वास को तनिक भी ठेस न पहुंचे।
-
May 08, 2026 5:03 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
अमित शाह ने किया शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं सभी में एक ही नाम मिला है। मैं शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।"
-
May 08, 2026 4:40 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
शुभेंदु अधिकारी ही बनेंगे बंगाल के CM
शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नए सीएम बनेंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। कल सुबह 11 बजे वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया।
-
May 08, 2026 4:39 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
अमित शाह BJP विधायक दल की बैठक में पहुंचे
कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक शुरू होने वाली है। इस मीटिंग में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ और शुभेंदु अधिकारी और सभी बीजेपी विधायक भी मौजूद रहेंगे। बैठक में बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदु अधिकारी के नाम पर औपचारिक तौर पर मुहर लगेगी जिसके बाद अमित शाह खुद शुभेंदु के नाम का ऐलान कर सकते हैं।
-
May 08, 2026 3:30 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
राज्यपाल से मिलेंगे विजय
तमिलनाडु में सियासी उठापटक के बीच विजय आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। 4:30 बजे यह मुलाकात होगी। सूत्रों के मुताबिक CPM, CPI और VCK ने विजय को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि तीनों दलों की बैठक अभी भी जारी है। बैठक के बाद आधिकारिक ऐलान की बात कही जा रही है। वहीं, तमिलनाडु में विजय की शपथ पर सस्पेंस के बीच AIADMK ने DMK के साथ आने के संकेत दिए है। AIADMK के वरिष्ठ नेता थंबीदुर्रई ने कहा कि सही समय पर सरकार बन सकती है।
-
May 08, 2026 2:49 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'गवर्नर को विजय को सरकार बनाने का न्यौता देना चाहिए'
CPM नेता एमए बेबी ने ANI से बात करते हुए कहा है कि जनादेश विजय के लिए है, कुछ घण्टे में CPM, CPI और VCK अपना फैसला सुना देंगे। उन्होंने कहा, 'गवर्नर को विजय को सरकार बनाने का न्यौता देना चाहिए। इस प्रक्रिया में जानबूझकर रुकावट पैदा की गई है। इन दलों का फैसला उन रुकावटों को दूर कर देगा।'
-
May 08, 2026 2:46 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'बंगाल के लोगों को नई भाजपा सरकार का लाभ मिलेगा'
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में पार्टी को उम्मीद से ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया मिली। पश्चिम बंगाल के लोगों को नई भाजपा सरकार का लाभ मिलेगा।'
-
May 08, 2026 2:43 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
VCK चीफ ने की विजय से मुलाकात
VCK प्रमुख थोल तिरुमावलवन ने पार्टी बैठक से पहले TVK सुप्रीमो विजय से मुलाकात की। शाम को विजय की पार्टी को समर्थन देने पर VCK बैठक में फैसला होगा।
-
May 08, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
DMK और AIADMK के बीच गठबंधन की अटकलों पर बोले इलंगोवन
DMK प्रवक्ता टीकेएस इलंगोवन ने DMK और AIADMK के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों पर कहा कि फिलहाल ऐसी कोई चर्चा या योजना नहीं है। सरकार गठन को लेकर उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने 10 मई तक का समय दिया है, इसलिए अभी इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि विजय सरकार बनाने में सफल नहीं होते हैं, तब डीएमके अपने सहयोगी दलों के साथ बातचीत कर आगे का फैसला करेगी। AIADMK के बाहरी समर्थन की संभावना पर इलंगोवन ने सीधा जवाब न देते हुए कहा कि टीवीके के पास 112 विधायक हैं और वे सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
-
May 08, 2026 2:34 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
कल एक ऐतिहासिक दिन होगा: हर्षवर्धन श्रृंगला
भाजपा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, 'कल एक ऐतिहासिक दिन होगा जब बंगाल में भजापा की सरकार बनेगी। पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है। बंगाल के लोगों को जो परिवर्तन चाहिए था, वह आ गया है। सुरक्षा, विकास और मानव केंद्रित नीतियों के आधार पर काम होगा। यह हमारे लिए खुशी का दिन है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस ऐतिहासिक पल पर यहां उपस्थित हो सका।'
-
May 08, 2026 2:09 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'दो चोर डाकू एक साथ आए हैं', ममता-अखिलेश की मुलाकात पर बोले बीजेपी नेता
भाजपा नेता सुभाष सरकार ने कोलकाता में अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात पर कहा, 'दो चोर डाकू एक साथ आए हैं। वे देश के लिए काम नहीं करते, वे हमेशा भ्रष्टाचार से जुड़े रहे हैं।'
-
May 08, 2026 1:43 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'TVK को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए'
CPI नेता डी. राजा ने तमिलनाडु में सरकार के गठन पर कहा, 'राज्यपाल को सबसे बड़ी पार्टी TVK को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। यही हमारी पार्टी का स्टैंड है। राज्यपाल को संविधान का पालन करना चाहिए। हमारी पार्टी की बैठक चेन्नई में हो रही है। दिल्ली में भी हमारी पार्टी की बैठक होगी। आज शाम तक हम घोषणा करेंगे। जनादेश का सम्मान करना चाहिए, जनादेश मुख्य तौर पर TVK के हक में है।'
-
May 08, 2026 1:28 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
इतने दिनों की मेहनत आज सफल होने जा रही है: बीजेपी नेता
भाजपा नेता देबाश्री चौधरी ने कहा, 'आज बहुत खुशी का दिन है। पश्चिम बंगाल के भविष्य के लिए बहुत अच्छा दिन है। इतने दिनों की मेहनत आज सफल होने जा रही है। बहुत खुशी का दिन है। समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधित्व हमारी इस विधानसभा में रहेंगे और हर वर्ग से जो वंचित महिलाएं हैं उन्हें आगे बढ़ाया गया है।'
-
May 08, 2026 12:29 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
बंगालवासियों को नमन करता हूं- अमित शाह
अमित शाह ने कोलकाता पहुंचने के बाद एक ट्वीट किया और बंगाल की जनता को धन्यवाद कहा। अमित शाह ने कहा- "बंगाल ने भाजपा को जो अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया, उसके लिए मैं बंगालवासियों को नमन करता हूं।"
-
May 08, 2026 12:13 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
बंगाल में थोड़ी देर में होगी विधायक दल की बैठक
पश्चिम बंगाल में अब से थोड़ी देर में विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद विधायक दल के नेता के नाम पर मुहर लगेगी और फिर राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।
-
May 08, 2026 12:03 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा होगा- सांसद सौमित्र खान
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा- "एक जननेता मुख्यमंत्री बनेंगे, जिससे श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा होगा। संवैधानिक नियमों के अनुसार मंत्रिमंडल भंग कर दिया गया है। लंबा संघर्ष अंततः सफल हुआ है।"
-
May 08, 2026 12:01 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
बंगाल में शाम 6 बजे तक सब स्पष्ट हो जाएगा- सांसद राहुल सिन्हा
कोलकाता में भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, "वे घमंडी लोग जिन्होंने कहा था कि अमित शाह या कोई भी केंद्रीय मंत्री 4 तारीख के बाद यहां नहीं आ पाएंगे, देखिए आज अमित शाह यहां आ गए हैं। और ऐसे कहने वाले लोग घर बैठे हैं... विधायक दल की बैठक में नेता का फैसला होगा और शाम 6 बजे तक सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।"
-
May 08, 2026 12:01 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पास स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।
-
May 08, 2026 11:38 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
हाई कमान लेगा केरल के CM पर फैसला- कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ
केरल राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा, "मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला हाई कमान लेगा...मैंने हाई कमांड को चयन की पूरी स्वतंत्रता दे दी है।" पोस्टर युद्ध पर उन्होंने कहा- "यह अनावश्यक है, उन्हें इस तरह के प्रचार से दूर रहना चाहिए।"
-
May 08, 2026 11:36 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
दक्षिणेश्वर काली मां के दर्शन करेंगे अमित शाह
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह दक्षिणेश्वर काली मां के दर्शन के लिए मंदिर जा रहे है ।
-
May 08, 2026 11:32 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
यह विचारधाराओं की लड़ाई थी - भाजपा नेता सुभाष सरकार
भाजपा नेता सुभाष सरकार ने कहा, "यह विचारधाराओं की लड़ाई थी जिसमें बंगाल की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री ऐसा व्यक्ति होगा जो बंगाल को एक नई दिशा, विकास का एक नया मॉडल और सुशासन दे सके... आज सब कुछ तय हो जाएगा। कल एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा।"
-
May 08, 2026 11:32 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
अमित शाह कोलकाता पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे। पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
-
May 08, 2026 11:20 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
DMK और AIADMK राजनीति में दुश्मन- एलंगोवन
डीएमके और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा, "...मुझे नहीं लगता कि यह संभव है क्योंकि हम, डीएमके और एआईएडीएमके, तमिलनाडु की राजनीति में एक-दूसरे के प्रमुख दुश्मन हैं..."
-
May 08, 2026 11:00 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
गृहमंत्री शाह के स्वागत में कोलकाता हवाई अड्डे पर ढाक कलाकारों की प्रस्तुति
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर ढाक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। दरअसल, बीजेपी विधायक दल की आज कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बैठक होने वाली है, जिसमें औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।
-
May 08, 2026 10:49 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
चेन्नई में टीवीके समर्थक का राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन
चेन्नई में टीवीके के एक समर्थक ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के खिलाफ चेन्नई के लोकसभा भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बावजूद टीवीके प्रमुख विजय को अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करने के कारण किया गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।
-
May 08, 2026 10:27 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
केरल: रविवार को हो सकता है सीएम का ऐलान
केरल में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक आज अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। केरल के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के बाद आगामी शनिवार को आलाकमान द्वारा निर्णय लिया जाएगा। संभवतः रविवार को सीएम के नाम की घोषणा की जाएगी। उच्च कमान का निर्णय अंतिम होगा।
-
May 08, 2026 10:06 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
केरल में लगे CM बनाने की मांग वाले सतीशन और वेणुगोपाल के पोस्टर
केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान दिख रही है। इस बीच, कांग्रेस नेताओं वी. डी. सतीशन और के. सी. वेणुगोपाल के समर्थकों ने अपने-अपने नेता के पोस्टर-बैनर तिरुवनंतपुरम में लगा दिए हैं। इसके जरिए, वे अपने नेता को केरल का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।
-
May 08, 2026 9:52 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नेता- BJP विधायक
मेदिनीपुर सीट से नवनिर्वाचित BJP विधायक शंकर कुमार गुच्छैत ने कहा कि विधायक दल की बैठक कोलकाता में होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक में मौजूद रहेंगे। हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने के अपने प्रयास जारी रखेंगे। कल भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा।
-
May 08, 2026 9:39 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
कांग्रेस का साथ TVK के लिए फायदेमंद नहीं- AIADMK
AIADMK के राष्ट्रीय प्रवक्ता Kovai Sathyan ने TVK पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीवीके ने ही कबूलनामा दिया है कि हम 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी हैं और हमें 5 और सीटों का समर्थन मिला हुआ है। इसलिए, राज्यपाल का यह कर्तव्य है कि वे पूछें, 'बाकी 5 कहां हैं? बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है और कांग्रेस की 5 सीटें जोड़ने से टीवीके को कोई लाभ नहीं होगा। कांग्रेस ने जहाज में छेद कर दिया है, और यह जहाज को और तेजी से डूबने में मदद करने जैसा है।
-
May 08, 2026 9:18 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
तमिलनाडु: VCK आज समर्थन पर करेगी फैसला
चेन्नई में विदुथलाई चिरुथाइगल काची यानी VCK आज शाम अपनी उच्च स्तरीय समिति की बैठक करेगी। डीएमके गठबंधन का औपचारिक हिस्सा रही वीसीके ने राज्य विधानसभा चुनावों में दो सीटें जीती हैं। वह, विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने पर विचार कर सकती है।
-
May 08, 2026 8:57 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
तमिलनाडु: नई सरकार के गठन पर आज खत्म हो सकता है सस्पेंस
वहीं, तमिलनाडु में नई सरकार के गठन पर आज सस्पेंस खत्म हो सकता है। TVK के समर्थन की अपील पर आज लेफ्ट के नेताओं की बैठक में फैसला होगा। TVK ने साफ किया कि अगर DMK या AIADMK की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश हुआ तो उसके सभी 108 विधायक इस्तीफा दे देंगे।
-
May 08, 2026 8:55 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
बंगाल: दोपहर 2 बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक
पश्चिम बंगाल में आज सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग दोपहर 2 बजे होगी। इसमें सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। फिर, 9 मई को कोलकाता ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण होगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों सहित NDA शासित 20 राज्यों के सीएम शामिल होंगे।