A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'सेवा, मदद और संघर्ष करना छोड़ दूंगा', बंगाल में BJP की बंपर जीत के बाद अब क्या करेंगे पप्पू यादव? जानिए उनका कमिटमेंट

'सेवा, मदद और संघर्ष करना छोड़ दूंगा', बंगाल में BJP की बंपर जीत के बाद अब क्या करेंगे पप्पू यादव? जानिए उनका कमिटमेंट

कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने बंगाल चुनाव परिणाम से पहले ऐसा ऐलान कर दिया था। इसकी चर्चा अब हो रही है। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि अब क्या करने वाले हैं? जानिए आखिर पूरा मामला क्या है...

कांग्रेस सांसद पप्पू यादव- India TV Hindi
Image Source : PTI कांग्रेस सांसद पप्पू यादव

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों से पहले कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने बड़ा ऐलान किया था। बंगाल के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पप्पू यादव के बयान की चर्चा जोरों पर हैं। पप्पू यादव ने दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल के बाद 30 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़ा ऐलान किया था।

जानिए पप्पू यादव ने क्या किया था कमिटमेंट?

उन्होंने एक्स पर लिखा था, 'अगर बंगाल में बीजेपी जीत जाती है। तो हम सेवा, मदद और इंसाफ के लिए संघर्ष छोड़ देंगे! वैसे मुझे पूरा भरोसा है कि बंगाल ने बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर दिया है।'

बंगाल में दीदी के अलावा कोई नहीं जीतेगा- पप्पू यादव

दरअसल, पप्पू यादव ने बंगाल में वोटिंग के बाद कहा था कि बंगाल ने बीजेपी का पूरी तरह से सफाया कर दिया है। मीडिया से बातचीत में भी पप्पू यादव ने कहा था कि बंगाल में दीदी के अलावा कोई नहीं जीतेगा। 

सेवा करना, मदद करना और संघर्ष करना छोड़ दूंगा- पप्पू यादव

उन्होंने बंगाल में बीजेपी के चुनाव जीतने को लेकर भी एक बड़ा कमिटमेंट किया था। कांग्रेस नेता एवं सांसद पप्पू यादव ने कहा था कि अगर दीदी (ममता बनर्जी) चुनाव नहीं जीतीं, बीजेपी चुनाव जीत गई तो पप्पू यादव सेवा करना, मदद करना और संघर्ष करना छोड़ देगा।

बंगाल में ममता हारी, बीजेपी जीतीं

वहीं, अब चुनाव परिणाम आने के बाद बंगाल में ममता को करारी हार मिलते हुए दिख रही है। बंगाल में अबकी बार बीजेपी की सरकार बना रही है। बंगाल में बीजेपी 205 सीटों पर आगे चल रही है। ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी सिर्फ 82 सीटों पर ही आगे चल रही है। 

अब लोग पप्पू यादव से पूछ रहे सवाल

बंगाल में ममता की बड़ी हार और बीजेपी की जीत के बीच लोग अब पप्पू यादव के एक्स हैंडल पर कमेंट कर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'करीब करीब रिजल्ट तो सामने आ गया है पश्चिम बंगाल का, अब आप क्या करियेगा। वैसे राजनीति में बोली हुई बात अंतिम नहीं होती है।'

Latest India News