1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल की 22 सीटों पर CM योगी ने किया था चुनाव प्रचार, जानें कितनी सीटों पर मिली जीत

बंगाल की 22 सीटों पर CM योगी ने किया था चुनाव प्रचार, जानें कितनी सीटों पर मिली जीत

पश्चिम बंगाल चुनाव में योगी आदित्यनाथ के प्रचार का बड़ा असर दिखा, जहां उन्होंने 22 सीटों पर प्रचार किया और बीजेपी ने इनमें से 19 पर जीत हासिल की। यह लगभग 90% स्ट्राइक रेट रहा। कुल मिलाकर बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया।

Yogi Adityanath Bengal campaign, BJP West Bengal victory 2026, Bengal election results BJP- India TV Hindi
Image Source : PTI उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में 22 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 207 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया और तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 होता है, लेकिन फलता सीट पर मतदान रद्द होने के कारण 293 सीटों की गिनती हुई, जिससे बहुमत का आंकड़ा 147 हो गया। बीजेपी की इस बड़ी जीत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका भी काफी अहम मानी जा रही है।

योगी के प्रचार वाली 22 में से 19 सीटों पर जीती BJP

बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में कुल 22 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। इनमें से 19 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जो उनके प्रचार की प्रभावशीलता को दर्शाता है। बीजेपी ने जिन प्रमुख सीटों पर जीत दर्ज की, उनमें सोनामुखी से दिबाकर घरामी (29,410 वोट), नंदकुमार से खानरा निर्मल (30,603 वोट), कांथी दक्षिण से अरूप कुमार दास (31,472 वोट), बाराबनी से अरजित रॉय (11,722 वोट), माथाभांगा से निसिथ प्रामाणिक (57,090 वोट) और रामपुरहाट से धुर्वा साहा (24,233 वोट) शामिल हैं। आइए, देखते हैं किन सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की:

  1. सोनामुखी: दिबाकर घरामी — 29,410 वोट से जीते
  2. नंदकुमार: खानरा निर्मल — 30,603 वोट से जीते
  3. कांथी दक्षिण: अरूप कुमार दास — 31,472 वोट से जीते
  4. बाराबनी: अरजित रॉय — 11,722 वोट से जीते
  5. रामपुरहाट: धुर्वा साहा — 24,233 वोट से जीते
  6. माथाभांगा: निसिथ प्रामाणिक — 57,090 वोट से जीते
  7. धुपगुड़ी: नरेश रॉय — 38,550 वोट से जीते
  8. बांकुडा (रोड शो): नीलाद्री शेखर दाना — 54,177 वोट से जीते
  9. पिंगला: स्वागत मन्ना — 18,480 वोट से जीते
  10. जॉयपुर: बिस्वजीत महतो — 22,218 वोट से जीते
  11. जोरासांको: विजय ओझा — 5,797 वोट से जीते
  12. चकदहा: बंकिम चंद्र घोष — 36,945 वोट से जीते
  13. नबद्वीप: श्रुति शेखर गोस्वामी — 21,444 वोट से जीते
  14. कटवा: कृष्णा घोष — 35,066 वोट से जीते
  15. बागदा: सोमा ठाकुर — 34,616 वोट से जीते
  16. कल्याणी (रोड शो): अनुपम बिश्वास — 34,792 वोट से जीते
  17. दमदम (रोड शो): अरजित बख्शी — 25,273 वोट से जीते
  18. राजारहाट गोपालपुर: तरुण ज्योति तिवारी — 27,757 वोट से जीते
  19. गारबेटा: प्रदीप लोढ़ा — 26,225 वोट से जीते

जानें किन 3 सीटों पर जीतने में कामयाब रही TMC

हालांकि, जिन सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया, उनमें से तीन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। धानेखाली से असीमा पात्रा (13,057 वोट), बोलपुर से चंद्रकांत सिन्हा (13,188 वोट) और उदयनारायणपुर से समीर कुमार पांजा (12,227 वोट) ने भाजपा को हराया। यानी कि बंगाल के कुछ क्षेत्रों में TMC अभी भी अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही। कुल मिलाकर देखा जाए तो योगी आदित्यनाथ का चुनाव प्रचार बीजेपी के लिए काफी प्रभावी साबित हुआ और उनका स्ट्राइक रेट करीब 90 फीसदी रहा। बंगाल में जीत के बाद अब पहली बार सूबे में बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा।

Latest India News