'योगी जिंदाबाद' कहने पर सपा नेता ने किशोर को मारी गोली
'योगी जिंदाबाद' कहने पर सपा नेता ने किशोर को मारी गोली
IANS
Published : Mar 28, 2017 08:34 am IST, Updated : Mar 28, 2017 08:34 am IST
मुरादाबाद (उप्र): उत्तर प्रदेश में 17 साल के विनिकेत उर्फ नन्हे को 'योगी जिंदाबाद' का नारा लगाने पर शिशुपाल नामक सपा नेता ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मुरादाबाद मंडल के असमोली
Uttar Pradesh
मुरादाबाद (उप्र): उत्तर प्रदेश में 17 साल के विनिकेत उर्फ नन्हे को 'योगी जिंदाबाद' का नारा लगाने पर शिशुपाल नामक सपा नेता ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
मुरादाबाद मंडल के असमोली थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़ान के रहने वाले भाजपा नेता मोनू सिंह का भाई नन्हे रविवार की रात 'योगी जिंदाबाद' का नारा लगा रहा था। उधर से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह के पति शिशुपाल सिंह (सपा नेता) ने नन्हे को गोली मार दी। पुलिस ने नन्हे का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हमलावर मोनू को मारना चाहते थे। उसके घर पर भी देर रात पथराव व फायरिंग हुई। इस फायरिंग में उसके घर के तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस का कहना है कि मामला चुनावी रंजिश का लगता है, वरना नारे लगाने पर कोई किसी को गोली क्यों मार देगा। सच क्या है, यह जांच से पता चलेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।