1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नौकरी दिलाने के बहाने युवती से ठगे 50 हजार रुपए

नौकरी दिलाने के बहाने युवती से ठगे 50 हजार रुपए

नोएडा में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से 50,000 रुपए ठगने की घटना सामने आई है।

<p>50 thousand rupees from a woman on the pretext of...- India TV Hindi
50 thousand rupees from a woman on the pretext of getting a job fraud

नई दिल्ली। नोएडा में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से 50,000 रुपए ठगने की घटना सामने आई है। थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष सोसायटी में रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर वरुण त्रिपाठी, विनय सहित तीन लोगों ने उससे 50,000 रुपए ले लिए और अब जब वह नौकरी मांग रही है तो तीनों उससे बदसलूकी कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Latest Uttar Pradesh News