A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बांदा: दुकान में घुसी तेज रफ्तार जीप, बुजुर्ग की मौत, 2 की हालत गंभीर

बांदा: दुकान में घुसी तेज रफ्तार जीप, बुजुर्ग की मौत, 2 की हालत गंभीर

बांदा जिले के कालिंजर कस्बे में एक अनियंत्रित जीप एक दुकान में घुस गई और उसकी टक्कर लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई...

<p>बांदा: दुकान में घुसी...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE बांदा: दुकान में घुसी तेज रफ्तार जीप, बुजुर्ग की मौत, 2 की हालत गंभीर

बांदा (उप्र): बांदा जिले के कालिंजर कस्बे में एक अनियंत्रित जीप एक दुकान में घुस गई और उसकी टक्कर लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर कस्बे के बस अड्डे स्थित दुकान में घुस गई और उसकी चपेट में आने से दुकानदार जगन्नाथ कुशवाहा (70), उनकी बहू कल्लो एवं बेटा किशोरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में जगन्नाथ (70) की मौत हो गई है और गंभीर रूप से घायल कल्लो और किशोरीलाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि जीप और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जगन्नाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Latest Uttar Pradesh News