A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के हमीरपुर में चला भाजपा का सिक्का, सपा प्रत्याशी को हरा युवराज बने विधायक

यूपी के हमीरपुर में चला भाजपा का सिक्का, सपा प्रत्याशी को हरा युवराज बने विधायक

यूपी की हमीरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने परचम फहराया है। यहां भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े युवराज सिंह को जनता ने अपना नया विधायक चुना है।

Yuvraj Singh BJP- India TV Hindi
Image Source : TWITTER फाइल फोटो

हमीरपुर। यूपी की हमीरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के युवराज सिंह ने बाजी मार ली है। युवराज सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोज प्रजापति को करीब 18 हजार वोटों से मात दी। हालांकि अभी तक चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

हमीरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस सहित 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने यहां हरदीपक निशाद तो बसपा ने यहां नौशाद अली पर दांव खेला था। बसपा के नौशाद अली यहां तीसरे तो कांग्रेस के हरदीपक निषाद चौथे  नंबर पर रहे।

Latest Uttar Pradesh News