A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रयागराज: कुंभ के दौरान संगम पर 12 लोगों के साथ डूबी नाव, गोताखोरों ने सभी को सुरक्षित निकाला

प्रयागराज: कुंभ के दौरान संगम पर 12 लोगों के साथ डूबी नाव, गोताखोरों ने सभी को सुरक्षित निकाला

प्रयागराज में चल रहे कुंभ के दौरान आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां संगम तट के निकट श्रद्धालुओं से भरी नाव डूब गई। हादसे के वक्त नाव में 12 लोग सवार थे।

<p>Boat Collapse near sangam prayagraj </p>- India TV Hindi
Image Source : FILE Boat Collapse near sangam prayagraj 

प्रयागराज में चल रहे कुंभ के दौरान आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां संगम तट के निकट श्रद्धालुओं से भरी नाव डूब गई। हादसे के वक्‍त नाव में 12 लोग सवार थे। हादसे के बाद मुस्‍तैदी दिखाते हुए एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम नाव की तलाश कर रही है। वहीं प्रशासन ने सुरक्षित निकाले गए सभी श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्‍सा के लिए अस्‍पताल रवाना कर दिया है। 

Latest Uttar Pradesh News