1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. घूस लेकर थाने में तैनाती दे रहे थे SSP साहब, भ्रष्टाचार के मामले में नपे, प्रशासन ने किया सस्पेंड

घूस लेकर थाने में तैनाती दे रहे थे SSP साहब, भ्रष्टाचार के मामले में नपे, प्रशासन ने किया सस्पेंड

बुलंदशहर के SSP एन कोलांची को शनिवार की देर रात सस्पेंड कर दिया गया। उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा ये कार्रवाई थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों के पद पर तैनाती में हुई अनियमितता के मामले को लेकर की गई है।

<p>Representative Image</p>- India TV Hindi
Representative Image

बुलंदशहर: यहां के SSP एन कोलांची को शनिवार की देर रात सस्पेंड कर दिया गया। उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा ये कार्रवाई थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों के पद पर तैनाती में हुई अनियमितता के मामले को लेकर की गई है। दरअसल, एन कोलांची पर थानाध्यक्षों की तैनाती के मामले में भ्रष्ट्राचार करने का आरोप लगा था, जिसकी प्रशासन ने गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए और उसी के आधार पर कोलांची को सस्पेंड किया गया।

Latest Uttar Pradesh News