1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश: कानपुर से प्रयागराज जा रही बस की ट्रक से टक्‍कर, 4 की मौत 40 घायल

उत्‍तर प्रदेश: कानपुर से प्रयागराज जा रही बस की ट्रक से टक्‍कर, 4 की मौत 40 घायल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक रोडवेज बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई।

<p>Uttar Pradesh</p>- India TV Hindi
Uttar Pradesh

उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां राष्‍ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक रोडवेज बस और ट्रक में भीषण टक्‍कर हो गई। यह दुर्घटना फतेहपुर जिले के कल्‍याणपुर थाना क्षेत्र में मौहर गांव के करीब घटी। इस दुर्घटना में 4 बस यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 40 सवारियां घायल हो गई। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बस कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। दुर्घटना के तुरंत बाद प्रशासन की ओर से राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को अस्‍पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को घटनास्‍थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। 

Latest Uttar Pradesh News