आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस में भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल
IndiaTV Hindi Desk Published : Apr 04, 2019 09:36 am IST, Updated : Apr 04, 2019 09:36 am IST
उत्तर प्रदेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज एक दर्दनाक हादसा घट गया। इस एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई।
Agra Lucknow Expresway
उत्तर प्रदेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज एक दर्दनाक हादसा घट गया। इस एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा हसन गंज थाना क्षेत्र में हुआ है। इस दुर्घटना में 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है, इसमें से 5 की हालत गंभीर है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।