CAA हिंसा: बिजनौर में SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मर्डर का मुकदमा दर्ज
CAA हिंसा: बिजनौर में SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मर्डर का मुकदमा दर्ज
IndiaTV Hindi Desk
Published : Dec 29, 2019 11:00 am IST, Updated : Dec 29, 2019 11:01 am IST
20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में मारे गए सुलेमान के भाई शोएब ने 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
Image Source : PTIप्रतिकात्मक तस्वीर
बिजनौर। यूपी के बिजनौर से एक बड़ी खबर है। यहां 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में मारे गए सुलेमान के भाई शोएब ने 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमे में नहटौर के इंस्पेक्टर राजेश सोलंकी, दरोगा आशीष तोमर ,कांस्टेबल मोहित के साथ 3 अज्ञात सिपाही शामिल हैं।