A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: एक व्यक्ति के खिलाफ 12 लाख रुपए के गबन का मामला दर्ज

नोएडा: एक व्यक्ति के खिलाफ 12 लाख रुपए के गबन का मामला दर्ज

नोएडा की ओमेक्स फॉरेस्ट सोसाइटी ने अपने अकाउंटेंट के खिलाफ 12 लाख रुपये का गबन करने का मामला दर्ज करवाया गया है।

UP Police- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO UP Police

नोएडा। नोएडा की ओमेक्स फॉरेस्ट सोसाइटी ने अपने अकाउंटेंट के खिलाफ 12 लाख रुपये का गबन करने का मामला दर्ज करवाया गया है। थाना फेस- 2 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि सेक्टर 92 स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट सोसायटी के एक पदाधिकारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी सोसाइटी में कई साल से अकाउंटेंट के पद पर काम करने वाले राधेश्याम ने करीब 12 लाख रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest Uttar Pradesh News