CM बनने के बाद पहली बार 25 व 26 मार्च को गोरखपुर में रहेंगे योगी
CM बनने के बाद पहली बार 25 व 26 मार्च को गोरखपुर में रहेंगे योगी
IANS
Published : Mar 24, 2017 09:06 pm IST, Updated : Mar 24, 2017 09:06 pm IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 25 व 26 मार्च को गोरखपुर में होंगे। वह वहां योगिराज बाबा गंभीरनाथ की शताब्दी पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने जाएंगे।
Image Source : PTICM yogi
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 25 व 26 मार्च को गोरखपुर में होंगे। वह वहां योगिराज बाबा गंभीरनाथ की शताब्दी पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने जाएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी की गोरखपुर की यह पहली यात्रा है।
मुख्यमंत्री 25 मार्च की दोपहर में लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। गोरखपुर एयरपोर्ट से व काली मंदिर के रास्ते से होते हुए वह महाराणा प्रताप इंटर कालेज मैदान पहुंचेंगे, जहां उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। योगी गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे और 26 मार्च की सुबह गोरखनाथ मंदिर में सुबह 11 बजे होने वाले समारोह में शामिल होंगे।
योगी समारोह के बाद भाजपा कार्यालय में मंडल के सभी सांसद, विधायक व एमएलसी, जिला पंचायत सदस्य, जिला प्रभारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह जीडीए सभागर में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें एम्स गोरखपुर के संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ बैठक होगी। साथ ही वह पावर कारपोरेशन के अधिकरियों संग बैठक भी करेंगे।