Coronavirus: यूपी में 24 घंटे में 1346 नए मामले, एक्टिव मामलों की कुल संख्या 9,514 हुई
Coronavirus: यूपी में 24 घंटे में 1346 नए मामले, एक्टिव मामलों की कुल संख्या 9,514 हुई
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 07, 2020 04:51 pm IST, Updated : Jul 07, 2020 04:51 pm IST
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1346 पॉजिटिव मामले सामने के साथ ही एक्टिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 9,514 हो गई है।
Image Source : INDIA TVCoronavirus: यूपी में 24 घंटे में 1346 नए मामले
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1346 पॉजिटिव मामले सामने के साथ ही एक्टिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 9,514 हो गई है। वहीं प्रदेश में अबतक कोरोना संक्रमण के कुल 19,627 मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश के प्रधान स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अबतक कोरोना संक्रमण से 827 लोगों की मौत हो चुकी है।