1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिल्ली से बुलंदशहर पैदल लौट रहे हैं हजार से अधिक परिवार, खबर मिलते ही पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

दिल्ली से बुलंदशहर पैदल लौट रहे हैं हजार से अधिक परिवार, खबर मिलते ही पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

बुलंदशहर जिले के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि कल शाम से कुछ परिवार दिल्ली और नोएडा से पैदल ही अपने घरों के लिए चल रहे थे। इन लोगों के बीच 700 के करीब फूड पैकेट्स बांटे जा चुके हैं और भी लोगों का इंतजार हो रहा है।

bulandshahr- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लोगों की मदद करती बुलंदशहर पुलिस

बुलंदशहर. कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में बड़ी तादाद में लोग आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद ये लोग पैदल ही अपने घरों की तरफ लौटने लगे हैं। इनमें बड़ी तादाद में लोग बुलंदशहर जिले के भी हैं।

बुलंदशहर जिला प्रशासन को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली कि जिले के करीब हजार परिवार पैदल ही दिल्ली से लौट रहें हैं, तो उन्होंने इन सभी परिवारों के खाने-पीने का इंतजाम करवाया और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करते हुए खाना इन परिवार के लोगों को दिया। इतनी ही नहीं जिला प्रशासन ने इन लोगों को इनके घरों तक पहुंचाने का इतंजाम भी किया।

बुलंदशहर जिले के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि कल शाम से कुछ परिवार दिल्ली और नोएडा से पैदल ही अपने घरों के लिए चल रहे थे। इन लोगों के बीच 700 के करीब फूड पैकेट्स बांटे जा चुके हैं और भी लोगों का इंतजार हो रहा है। सभी को न सिर्फ भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है बल्कि इनके लिए बसों का इंतजाम भी किया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News