गाजियाबाद: एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा केस, कुल मामले बढ़कर हुए 169
गाजियाबाद: एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा केस, कुल मामले बढ़कर हुए 169
IndiaTV Hindi Desk
Published : May 14, 2020 10:58 pm IST, Updated : May 14, 2020 10:58 pm IST
यूपी के गाजियाबाद जिले में गुरुवार 24 घंटे के भीतर 24 मामले सामने आए। ये एक दिन में गाजियाबाद में सामने आए मामलों का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।
Image Source : APRepresentational Image
गाजियाबाद. देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में गुरुवार 24 घंटे के भीतर 24 मामले सामने आए। ये एक दिन में गाजियाबाद में सामने आए मामलों का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इन मामलों के सामने आने के बाद जिले में अब सामने आए कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 169 हो गई है। इन मामनों से से 84 केस एक्टिव हैं और 83 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।