A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: मथुरा में Coronavirus के 41 नए मामले, दो लोगों की मौत

यूपी: मथुरा में Coronavirus के 41 नए मामले, दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए हैं और दो संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई।

<p>यूपी: मथुरा में Coronavirus...- India TV Hindi
Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE) यूपी: मथुरा में Coronavirus के 41 नए मामले, दो लोगों की मौत

मथुरा (उप्र): उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए हैं और दो संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया, ‘‘रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के सचिव रहे स्वामी उपेंद्रानन्द उर्फ शक्ति महाराज की कल मौत हो गई। उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।’’

सिंह ने बताया कि जनपद के एक अन्य व्यक्ति, जिसे इलाज के लिए आगरा भेजा गया था, उसकी भी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 433 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

वहीं, दो और लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या 15 पहुंच गई है।

Latest Uttar Pradesh News