A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में कोरोना के 27 नए मरीज सामने आए, कुल मामले बढ़कर हुए 1038

नोएडा में कोरोना के 27 नए मरीज सामने आए, कुल मामले बढ़कर हुए 1038

गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 27 नए मामले सामने आए और 29 वर्षीय एक युवक की मौत हुई है।

Noida- India TV Hindi
Image Source : PTI Representational Image

नोएडा. देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे यूपी के जनपद गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 27 नए मामले सामने आए और 29 वर्षीय एक युवक की मौत हुई है। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,038 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जनपद में कोविड-19 की वजह से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 525 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि 500 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। मंगलवार को 15 लोग ठीक होकर विभिन्न अस्पतालों से घर लौटे। उन्होंने बताया कि जनपद में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 195 से बढ़कर 236 हो गई है। 

Latest Uttar Pradesh News