नोएडा में Coronavirus संक्रमण के एक दिन में 73 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 6,486 पहुंची
नोएडा में Coronavirus संक्रमण के एक दिन में 73 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 6,486 पहुंची
India TV News Desk
Published : Aug 16, 2020 01:47 pm IST, Updated : Aug 16, 2020 01:47 pm IST
नोएडा में रविवार सुबह कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,486 हो गई है।
Image Source : PTIनोएडा में Coronavirus संक्रमण के एक दिन में 73 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 6,486 पहुंची
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में रविवार सुबह कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि रविवार सुबह संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,486 हो गई है। उन्होंने बताया कि 5,570 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं जबकि 873 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।