Coronavirus: लखनऊ के लोग Zomato-Swiggy से भी घर बैठे मंगाए जरूरी सामान, इन नंबरों का करें इस्तेमाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लॉकडाउन को देखते हुए प्रशासन ने होम डिलिवरी के लिए जरूरी सामानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जहां पर लोग फोन करके घर बैठे जरूरी सामान मंगा सकते हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 26 मार्च 2020 सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक 36 केस सामने आ चुके हैं। बता दें कि, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का आवाह्न किया है। 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन लागू किया गया है।