1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: आज से सभी जिलों में 18 साल से ऊपर वालों का वैक्सीनेशन, सीएम योगी ने अभियान सफल बनाने की अपील की

यूपी: आज से सभी जिलों में 18 साल से ऊपर वालों का वैक्सीनेशन, सीएम योगी ने अभियान सफल बनाने की अपील की

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए आज से निःशुल्क कोविड टीकाकरण महाभियान शुरू हो रहा है।

यूपी: सभी जिलों में 18 साल से ऊपर वालों का वैक्सीनेशन आज से , सीएम योगी ने अभियान सफल बनाने की अपील - India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) यूपी: सभी जिलों में 18 साल से ऊपर वालों का वैक्सीनेशन आज से , सीएम योगी ने अभियान सफल बनाने की अपील की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए आज से निःशुल्क कोविड टीकाकरण महाभियान शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस महाभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी लोग टीका लगवाकर कोरोना की पराजय को सुनिश्चित करें। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि कोरोना महामारी के बीच बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभिभावकों का कोविड टीकाकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

 

Latest Uttar Pradesh News