A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद: लोनी इलाके में देर रात फटा गैस सिलेंडर, ताश के पत्‍तों की तरह ढही इमारत

गाजियाबाद: लोनी इलाके में देर रात फटा गैस सिलेंडर, ताश के पत्‍तों की तरह ढही इमारत

गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुधवार रात दर्दनाक हादसा घट गया। यहां के इकराम नगर इलाके में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे एक घर में अचानक सिलेंडर विस्फोट हो गया।

<p>representational image</p>- India TV Hindi
representational image

गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुधवार रात दर्दनाक हादसा घट गया। यहां के इकराम नगर इलाके में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे एक घर में अचानक सिलेंडर विस्‍फोट हो गया। विस्‍फोट के साथ ही इमारत में आग लग गई और देखते ही देखते ढाई मंजिला इमारत ताश के पत्‍तों की तरह ढह गई। 

इस हादसे में मकान के भीतर मौजूद एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्‍ची इस अग्निकांड से बाल बाल बच गई, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्‍ची के साथ ही यहां बचाव कार्य के लिए मौजूद दमकल कर्मी भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

Latest Uttar Pradesh News