1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा में पति-पत्नी के बीच विवाद, पत्नी ने पति पर डाला गर्म तेल

मथुरा में पति-पत्नी के बीच विवाद, पत्नी ने पति पर डाला गर्म तेल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति के चेहरे पर गर्म तेल फेंके जाने का मामला सामने आया है...

<p>मथुरा में पति-पत्नी...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE मथुरा में पति-पत्नी के बीच विवाद, पत्नी ने पति पर डाला गर्म तेल

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति के चेहरे पर गर्म तेल फेंके जाने का मामला सामने आया है। रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना नगला पोहपी गांव की है,जहां मोनू और उसकी पत्नी हाजरा के बीच घर के खर्चों को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में हाजरा ने सरसों का गर्म तेल पति के चेहरे पर डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित खतरे से बाहर है

हाजरा से उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और महिला की यह दूसरी शादी है। भाटी ने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News