इटावा: घर से निकली दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, पुलिस को रेप का शक
इटावा: घर से निकली दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, पुलिस को रेप का शक
IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 17, 2018 09:33 am IST, Updated : Apr 17, 2018 10:56 am IST
दोनों बहनें गांव में ही एक कार्यक्रम में गईं थीं लेकिन उसके बाद से दोनों लापता थीं। बाद में दोनों की लाश खेत में मिली...
इटावा में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या
इटावा: यूपी के इटावा में बदमाशों ने दो सगी बहनों की गोली मार कर हत्या दी। वारदात इटावा के कैलामोऊ इलाके की है। दोनों बहनों की मौत हो चुकी है और दोनों के शव खेत में मिले हैं। दोनों नाबालिग थीं एक की उम्र 17 साल जबकि दूसरी की उम्र 14 साल थी। हत्या का कारण अभी साफ नहीं है लेकिन पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या करने का शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों बहनें गांव में ही एक कार्यक्रम में गईं थीं लेकिन उसके बाद से दोनों लापता थीं। बाद में दोनों की लाश खेत में मिली। दो सगी बहनों की हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत जिले के कई आला अफसर मौके पर जांच करने में जुटे।