A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BHU में क्लासरूम में छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया

BHU में क्लासरूम में छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एक बार फिर छात्रा से छेड़छाड़ हुई है। छेड़छाड़ की यह घटना क्लासरूम में हुई है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

Varanasi- India TV Hindi
Image Source : ANI Varanasi

वाराणसी: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एक बार फिर छात्रा से छेड़छाड़ हुई है। छेड़छाड़ की यह घटना क्लासरूम में हुई है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र का गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी छात्र का कहना है कि वह छात्रा को पहले से जानता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि बीएचयू कैंपस में छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं से तंग आकर कुछ दिन पहले छात्राओं ने वहां बड़ा आंदोलन किया था। छात्राएं छेड़छाड़ की घटना के खिलाफ सड़कों पर उतर आई थीं। इस आंदोलन के दौरान छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। 

Latest Uttar Pradesh News