A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: स्‍पाइस मॉल में लगी आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

नोएडा: स्‍पाइस मॉल में लगी आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

नोएडा के प्रसिद्ध स्पाइस मॉल में आग लग गई है। सेक्टर 25 ए में स्थित स्पाइस मॉल नोएडा के सबसे पुराने मॉल में से एक है।

<p>spice mall noida</p>- India TV Hindi
Image Source : ANI spice mall noida
नोएडा। नोएडा के सेक्टर 25 के स्पाइस वर्ल्ड मॉल में सोमवार दोपहर बाद आग लग गयी, जिसे पर कुछ देर में काबू पा लिया गया।। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि  दिन में करीब ढाई बजे मॉल की चौथी मंजिल पर आग लग लगी, जिसके बाद घटनास्थल पर तुरंत दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। 
 
 
 
 

Latest Uttar Pradesh News