ग्रेटर नोएडा में ऑटो पार्ट कंपनी के गोदाम में आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
ग्रेटर नोएडा में ऑटो पार्ट कंपनी के गोदाम में आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jun 17, 2020 08:16 am IST, Updated : Jun 17, 2020 08:16 am IST
ग्रेटर नोएडा में भीषण अग्निकांड की खबर है। बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा में एक आटो पार्ट कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई।
Image Source : ANIfire broke out at godown of an auto parts company
ग्रेटर नोएडा में भीषण अग्निकांड की खबर है। बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा में एक आटो पार्ट कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। गर्म मौसम और हवा के चलते आग ने थोड़ी देर में विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। इस आग में किसी के हताहत होने की खबर फिलहाल नहीं है। इस आग में बड़े नुकसान का अनुमान जरूर है।