1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: नोएडा में 5 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

यूपी: नोएडा में 5 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-63 की एक कॉलोनी में रहने वाली एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-63 की एक कॉलोनी में रहने वाली एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, आशू नाम के व्यक्ति ने बच्ची को पहले बहला-फुसलाकर घर से ले गया और फिर उसके साथ रेप किया। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक उमेद यादव ने बताया कि सेक्टर-63 की एक कालोनी में रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची को बुधवार रात आशू नामक व्यक्ति घर से बहला-फुसलाकर ले गया। उसने बच्ची को मारा-पीटा और उसके साथ रेप किया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गया। बच्ची को एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गुरुवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News