1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जेवर मर्डर-गैंगरेप केस में पीड़ित महिला ने परिचित पर लगाया आरोप

जेवर मर्डर-गैंगरेप केस में पीड़ित महिला ने परिचित पर लगाया आरोप

ग्रेटर नोएडा के जेवर में कार से जा रहे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट, हत्या और गैंगरेप के वारदात को अंजाम देने के केस में नया मोड़ आ गया है।

Jewar gangrape case- India TV Hindi
Jewar gangrape case

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के जेवर में कार से जा रहे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट, हत्या और गैंगरेप के वारदात को अंजाम देने के केस में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित महिला ने परिचित पर इस कांड को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। महिला ने आपसी रंजिश में रेप, मर्डर और लूट का आरोप लगाते हुए नसीर और शाह आलम का नाम लिया है।  ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के जेवर में लूटपाट व मर्डर के बाद 4 महिलाओं से गैंगरेप
 

पीड़ित महिला का कहना है कि साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया और शकील की हत्या कर दी गई। अब पुलिस पूरे मामले की इस एंगल से भी जांच में जुट गई है। जिले की पुलिस टीमों का गठन कर इस केस को सुलझाने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस केस सुलझा लिया जाएगा। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी बुलंदशहर में हाइवे पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। देर रात कार से यात्रा कर रहे एक परिवार की गाड़ी को एक्सल गैंग पंक्चर कर दिया था। जब लोग गाड़ी रोककर पंक्चर टायर को बदल रहे थे उसी वक्त गिरोह के सदस्यों ने हमला कर दिया था। मारपीट और लूटपाट के बाद गिरोह के सदस्यों ने महिला और नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया था।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest Uttar Pradesh News