नई दिल्ली: एक तरफ उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में धड़ाधड़ एनकाउंटर चल रहे हैं तो दूसरी तरफ अपराधी बेखौफ होकर वारदात करने से बाज नहीं आ रहे। मथुरा से एक ऐसी ही तस्वीर आई जहां कई लोगों ने मिलकर एक शख्स पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। बदमाशों ने इस युवक की बेरहमी से पिटाई की। युवक चिल्ला-चिल्ला कर रहम की भीख मांग रहा था लेकिन किसी पर कोई असर नहीं पड़ रहा।
मार खाते-खाते वह युवक जमीन पर गिर जाता है फिर भी उस पर लाठियां बरसती रहती हैं। सात से आठ बदमाशों ने इस युवक पर एक दो नहीं कई बार लाठी चलाई। मारने वाले इस शख्स का नाम दानवीर है जो पुरानी रंजिश में इस युवक को अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा।
मथुरा में सड़क पर बेखौफ गुंडे, निहत्थे युवक को लाठी-डंडों से पीटा
बताया जा रहा है कि दानवीर ने होली मिलन समारोह में बार बालाओं के साथ डांस करते हुए स्टेज पर फायरिंग कर दी थी जिसकी खबर पिट रहे युवक ने पुलिस को दे दी थी। तभी से दानवीर उससे बदला लेने की फिराक में था और मौका पाकर उसने अपने साथियो के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस इस मामले पर खामोश है।
मथुरा में सड़क पर बेखौफ गुंडे, निहत्थे युवक को लाठी-डंडों से पीटा फायरिंग की घटना पर आरोपी जेल में बंद था। जानकारी के मुताबिक, दबंग पिछले कुछ दिनों से जमानत पर था और पीड़ित से बदला लेना चाहता था।