1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा के सेक्टर 18 स्थित शोरूम के महिला टॉयलेट में रिकॉर्डिंग मोड में मिला मोबाइल फोन

नोएडा के सेक्टर 18 स्थित शोरूम के महिला टॉयलेट में रिकॉर्डिंग मोड में मिला मोबाइल फोन

महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि महिला शौचालय में रखा मोबाइल फोन उक्त शोरूम में सेल्समैन के रूप में काम करने वाले सचिन तोमर का है...

<p>representational image</p>- India TV Hindi
representational image

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 18 स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के एक शोरूम के महिला शौचालय में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने बताया कि शौचालय गई एक महिला ने उक्त फोन देखा। इसको लेकर महिला के पति ने थाना सेक्टर 20 में एक शिकायत दर्ज कराई है। इस हरकत को अंजाम देने वाला आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अनित कुमार ने बताया कि आज शाम चार बजे के करीब एक महिला सेक्टर 18 स्थित शोरूम में खरीदारी करने गई थी। वह महिला शौचालय में गई तो देखा कि वहां पर रिकॉर्डिंग मोड में एक मोबाइल फोन छुपाकर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि महिला शौचालय में रखा मोबाइल फोन उक्त शोरूम में सेल्समैन के रूप में काम करने वाले सचिन तोमर का है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि महिला के पति ने घटना के संबंध में थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News