A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कौशांबी में सड़क हादसा: कंटेनर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

कौशांबी में सड़क हादसा: कंटेनर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

इस दुखद दुर्घटना से मृतकों के घर में कोहराम मचा है। रिश्तेदार और गांव के लोग उन्हें किसी तरह दिलासा देने का प्रयास कर रहे हैं।

<p>कौशांबी में सड़क...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE कौशांबी में सड़क हादसा: कंटेनर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

कौशाम्बी (उप्र): कौशाम्बी जिले के सैनी क्षेत्र में शनिवार को एक कंटेनर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हब्बू नगर निवासी सुभाष (60) तथा उनके भाई ताराचंद (65) किसी काम के सिलसिले में अपने गांव से फतेहपुर जा रहे थे।

सैनी थाने से 100 मीटर की दूरी पर एक कंटेनर ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। इस दुखद दुर्घटना से मृतकों के घर में कोहराम मचा है। रिश्तेदार और गांव के लोग उन्हें किसी तरह दिलासा देने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस ने कंटेनर कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News