Kumbh 2019 की मेजबानी के लिए सजकर तैयार हुआ प्रयागराज, देखें खूबसूरत तस्वीरें
कुंभ की तैयारियों में कोई कमी ना रह जाए इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए हैं।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सी.एल. कस्तूरबा और सी.एल. कमला क्रूज यात्रियों की सेवा में रहेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए चटनाग, सिरसा, सीतामढ़ी, विंध्याचल और चुनार में पांच अस्थायी जेटी स्थापित की गई है। पांडेय ने बताया कि इन जहाजों में सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं और दो गोताखोर भी तैनात रहेंगे। अभी तक लोगों को शहर से मेला क्षेत्र में आने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, लेकिन क्रूज सेवा शुरू होने से लोगों खासकर बुजुर्गों को बहुत सहूलियत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण एक जनवरी को इन जहाजों को जिला प्रशासन को सौंप देगा। जिला प्रशासन के कर्मचारियों को पूरा प्रशिक्षण दे दिया जाएगा और वे ही इसका परिचालन करेंगे। परिचालन में प्राधिकरण के लोग भी सहयोग करेंगे। पांडेय ने बताया कि क्रूज का किराया जिला प्रशासन निर्धारित करेगा।