LDA की बड़ी लापरवाही, अवैध निर्माण हटाने गई टीम ने गिराया किसी दूसरे का मकान
LDA की बड़ी लापरवाही, अवैध निर्माण हटाने गई टीम ने गिराया किसी दूसरे का मकान
IndiaTV Hindi Desk
Published : Sep 02, 2020 02:21 pm IST, Updated : Sep 02, 2020 02:21 pm IST
लखनऊ में अवैध निर्माण हटाने गई लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की टीम की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
Image Source : PTIप्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ: लखनऊ में अवैध निर्माण हटाने गई लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की टीम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां विकास प्राधिकरण की टीम अवैध निर्माण हटाने के लिए गई थी, लेकिन जिस निर्माण को हटाना था उसकी जगह पर दूसरे मकान को तोड़ दिया। प्राधिकरण की इस बड़ी लापरवाही के सामने आते ही मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।