लखनऊ: सचिवालय के बापू भवन में लगी आग, सभी मंत्री सुरक्षित
लखनऊ: सचिवालय के बापू भवन में लगी आग, सभी मंत्री सुरक्षित
IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 28, 2017 05:37 pm IST, Updated : Mar 28, 2017 05:37 pm IST
सचिवालय स्थित बापू भवन के दूसरे फ्लोर पर आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Bapu bhawan fire
लखनऊ:सचिवालय स्थित बापू भवन के दूसरे फ्लोर पर आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस वक्त आग लगी उस समय बापू भवन स्थित दफ्तर में कई मंत्री मौजूद थे।
राज्यमंत्री महसिन रजा करीब 20 मिनट तक पांचवें फ्लोर पर फंसे रहे। बापू भवन में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह हो सकती है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी पिछले साल नवंबर महीने में बापू भवन में आग लग गई थी। फिलहाल आग लगने की वजह का पता तो जांच के बाद चल पाएगा लेकिन दबी जुबान कुछ लोगों का मानना है कि घोटालों की फाइलें जलाने के लिए दफ्तरों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।