बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या
बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या
IndiaTV Hindi Desk
Published : May 04, 2017 04:49 pm IST, Updated : May 04, 2017 07:35 pm IST
मथुरा में लूटपाट के दौरान बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
Image Source : PTIMurder
मथुरा: मथुरा में लूटपाट के दौरान बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक गोवर्धन थाना क्षेत्र के माधवी कुंड के पास बुधवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक गाड़ी में सवार यात्रियों के साथ लूटपाट करने लगे। इस दौरान बदमाश गाड़ी में बैठी महिला को छेड़ने लगे। (दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी)
जब इसका विरोध महिला के भाई ने किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक युवक चंद्रशेखर अपनी दो बहनों के साथ छाता गांव से डीग जा रहा था। बताया जाता है कि कार सवार बदमाशों ने मृतक युवक सहित तीन लोगों को अपनी गाड़ी में सवारी बनाकर बैठाया था।