1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पति को पेड़ से बांधकर 3 बदमाशों ने महिला से किया गैंगरेप

पति को पेड़ से बांधकर 3 बदमाशों ने महिला से किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक खौफनाक वारदात में तीन बदमाशों ने दवा लेकर लौट रहे दम्पति को रोककर पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

Gangrape- India TV Hindi
Gangrape

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक खौफनाक वारदात में तीन बदमाशों ने दवा लेकर लौट रहे दम्पति को रोककर पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।  पुलिस क्षेत्राधिकारी श्योराज सिंह ने बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र का एक गांव निवासी अपनी पत्नी को दवा दिलाने सहसवान नगर आया था। दवा दिलाने के बाद रात लगभग 10 बजे वह मोटरसाइकिल पर पत्नी को बैठाकर घर लौट रहा था। 

उन्होंने बताया कि दम्पति की मोटरसाइकिल जब गांव के रास्ते पर स्थित मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक तीन लोगों ने सामने से आकर हथियारों के बल पर मोटरसाइकिल को रोक लिया। बदमाशों ने पति को पेड़ से बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद महिला को खींचकर पास ही में खेत में ले गये और कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी भाग गये। 

सिंह ने बताया कि बमुश्किल अपने पति के पास पहुंची महिला ने उसके मुंह से कपड़ा निकाला। दोनों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पति के हाथपांव खोले। इस मामले में बालिस्टर सिंह, कमल प्रकाश और उपेन्द्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

ये भी पढ़ेंभारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest Uttar Pradesh News