1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अलीगढ़: गोरक्षकों ने भैंस का वध कर रहे लोगों की कर दी पिटाई

अलीगढ़: गोरक्षकों ने भैंस का वध कर रहे लोगों की कर दी पिटाई

पुराने शहर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में अचल टैंक के निकट आज एक निजी डेयरी परिसर में भैंस का अवैध रूप से वध कर रहे पांच लोगों की गोरक्षकों ने पिटाई कर दी।

aligarh- India TV Hindi
aligarh

अलीगढ (उप्र): पुराने शहर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में अचल टैंक के निकट आज एक निजी डेयरी परिसर में भैंस का अवैध रूप से वध कर रहे पांच लोगों की गोरक्षकों ने पिटाई कर दी।

पुलिस ने आज बताया कि कालू बघेल पन्नागंज इलाके में अपने निजी परिसर में डेयरी चलाता है। एक भैंस ने जब दूध देना बंद किया तो उसने उसे बेचने का निर्णय लिया।

भैंस इमरान को बेची गयी और इमरान को भैंस का वध डेयरी परिसर में ही करने की अनुमति भी मिल गयी। भैंस के वध के समय जब डेयरी के गेट से रक्त की धार बाहर निकली तो वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पडी।

इसके बाद गोरक्षक बडी संख्या में वहां पहुंचे और वध कर रहे पांच लोगों की पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति काबू की।

Latest Uttar Pradesh News