1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पीएम मोदी, सीएम केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे : राहुल गांधी

पीएम मोदी, सीएम केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे : राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 'झूठ की राजनीति' करने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों ने दिल्ली के विकास के लिए बहुत कम काम किया है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 'झूठ की राजनीति' करने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों ने दिल्ली के विकास के लिए बहुत कम काम किया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से किया गया अपना वादा पूरा नहीं किया।

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

वहीं राहुल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें आम आदमी पार्टी का 'राजा' बताया और कहा कि 'वह (केजरीवाल) किसी की भी नहीं सुनते हैं'।  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल रैली में तय समय से दो घंटे विलंब से पहुंचे। 

राहुल ने कहा, "वे (मोदी और केजरीवाल) झूठ की राजनीति कर रहे हैं।" यह रैली दिल्ली में अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनावों को देखते हुए आयोजित की गई थी।

Latest Uttar Pradesh News