1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार, दो-तीन दिन अस्पताल में ही रहेंगे

मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार, दो-तीन दिन अस्पताल में ही रहेंगे

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने रविवार को भाषा को बताया कि मुलायम की हालत में सुधार हो रहा है। 

mulayam singh yadav health update । मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार, दो-तीन दिन अस्पताल में ही र- India TV Hindi
Image Source : FILE मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार, दो-तीन दिन अस्पताल में ही रहेंगे

लखनऊ. लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर पिछले बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने रविवार को भाषा को बताया कि मुलायम की हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि, उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी मिलने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री के कुछ टेस्ट किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक आने तक उन्हें अस्पताल में रखा जाएगा।

कपूर ने बताया कि चूंकि मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम के गुर्दों तक पहुंचा है लिहाजा चीजें ठीक होने के बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है। यादव को बृहस्पतिवार देर रात मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना जांच की गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। 

Latest Uttar Pradesh News