उत्तर प्रदेश में मुसलमान व्यक्ति ने गौशाला बनाने के लिए दी अपनी जमीन
उत्तर प्रदेश में मुसलमान व्यक्ति ने गौशाला बनाने के लिए दी अपनी जमीन
Bhasha
Published : May 03, 2017 09:20 pm IST, Updated : May 03, 2017 09:21 pm IST
ऐसे वक्त में जब देश भर में गौ-रक्षकों का मामला सुर्खियों में है, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मुसलमान व्यक्ति ने गौशाला बनाने हेतु 2 बीघा जमीन दान की है।
cow
मुजफ्फरनगर: ऐसे वक्त में जब देश भर में गौ-रक्षकों का मामला सुर्खियों में है, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मुसलमान व्यक्ति ने गौशाला बनाने हेतु 2 बीघा जमीन दान की है।
बालाजी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष हरश्याम दास गोयल ने कहा, सरवथ अली (40) ने जिले के पुरकाजी में गौशाला बनाने हेतु दो बीघा जमीन दान की है।
इस कदम का स्वागत करते हुए गोयल ने कहा कि अली ने यह जमीन बालाजी धाम मंदिर को दान की है।